Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSaraswati Puja Peaceful Immersion Ceremony Held with Strict Administration Oversight
उल्लास के साथ मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन

उल्लास के साथ मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन

संक्षेप:

गावां में शनिवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान से किया गया। प्रशासन की सख्ती के कारण पूजा सादगी से मनाई गई। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से लोग नाचते-गाते तालाबों पर पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया।

Jan 25, 2026 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गावां। प्रखंड सहित ग्रामीण इलाकों में शनिवार को विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। स्कूल व शिक्षण संस्थानों के अलावा पूजा समितियों द्वारा पंडालों में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। हालांकि इस बार प्रशासन की सख्ती के चलते पूजा सादगी के साथ मनायी गयी और विसर्जन भी लगभग जगह तय दिन के अनुसार कर दिया गया। शनिवार को अहले सुबह से ही विभिन्न शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक संस्थानों से लोग माता की प्रतिमा लेकर नाचते-गाते गावां नौकी आहार, पाण्डेयडीह तालाब, पिहरा तालाब पर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने पानी में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान युवकों व छात्रों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बसंत के आगमन की बधाई दी। वहीं, विसर्जन के दौरान दोनों पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद नजर आए। सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के लिए प्रखंड में जगह-जगह दंडाधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान व अधिकारी तैनात किये गये थे। प्रशासन द्वारा प्रखंड से मां सरस्वती की प्रतिमा लेकर विसर्जन करने जा रहे युवाओं व छात्रों की टोली पर विशेष नजर रखी गयी और उन्हें सहूलियत के साथ आगे बढ़ाते रहे। बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन एवं थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार के साथ लगातार सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के लिए कसरत करते रहे। वहीं, पुलिस भी गश्ती करते नजर आएं। शनिवार को परस्पर सामाजिक व आपसी सद्भाव बनाये रखने व शांतिपूर्वक विसर्जन यात्रा निकाले जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध रहा, जिसके चलते प्रखंडभर में सरस्वती पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।