
चर्चित अमन शर्मा हत्याकांड में छह साल से फरार आरोपी छतीसगढ़ से गिरफ्तार
पचम्बा के चर्चित अमन शर्मा हत्याकांड में संजय दास को पुलिस ने छह साल बाद छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। अमन की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई थी, जिसमें राहुल दास और संजय दास शामिल थे। राहुल पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। संजय ने अमन की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था।
पचम्बा। पचम्बा के चर्चित अमन शर्मा हत्याकांड में छह वर्षों से फरार चल रहा हत्यारा संजय दास पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। छह साल बाद छतीसगढ़ से पुलिस ने संजय दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राहुल और संजय पर मिलकर अमन शर्मा की निर्मम हत्या करने का आरोप लगा था। राहुल की गिरफ्तारी के बाद छह वर्षों से संजय दास इस मामले में फरार चल रहा था। गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में पचम्बा के चर्चित अमन शर्मा हत्याकांड में शामिल संजय दास नामक आरोपी हत्यारे को आखिरकार छह वर्षों बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।
पुलिस ने संजय दास को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संजय दास को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। क्यों और कैसे हुई हुई थी अमन की हत्या गौरतलब रहे कि पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो के समीप 08 जनवरी 2020 को अमन शर्मा की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक आरोपी राहुल दास नामक युवक को गिरफ्तार कर वर्ष 2020 में ही जेल भेज दिया था। बता दें कि पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत काठ गोदाम रोड निवासी अमन शर्मा की हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया गया था। बताया गया था कि अमन का राहुल की पत्नी से शादी के पूर्व से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इसकी जानकारी जब राहुल को हुई तो उसने अपने फूफा संजय के साथ मिलकर अमन की हत्या की साजिश रच डाली थी। साजिश के तहत राहुल 07 जनवरी की शाम सात बजे अमन को लेने पचंबा के मनीष स्टोर के समीप पहुंचा। वह अमन को अपनी बाइक में ले जाते हुए स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में नजर भी आया था। रेलवे पुल के समीप पत्थर से कूच कर की गयी थी हत्या अमन को लेकर राहुल सबसे पहले कल्याणडीह स्थित एक शराब दुकान गया था। जहां उसने शराब खरीदी। शराब खरीदने के बाद राहुल दास अमन को लेकर अपने फूफा संजय दास के घर के नीचे लखारी पहुंचा और वहां से तीनों एक बाइक में बोड़ो की मिठाई दुकान पहुंचे। जहां राहुल ने दुकान से समोसा खरीदा। इस दौरान राहुल ने अपने फूफा को पचंबा थाना के समीप एक दवा दुकान के पास ही उतार दिया। समोसा खरीदने के बाद राहुल व अमन दोनों दोबारा संजय दास को लेने दवा दुकान पहुंचे। इसके बाद तीनों बनखंजो पहाड़ के पीछे रेलवे पुल के समीप पहुंचे, जहां तीनों ने एक साथ शराब पी। इस दौरान जब अमन शराब के नशे में धुत हो गया, तब अमन पर पहले राहुल के फूफा संजय ने पत्थर से प्रहार किया, जिससे अमन जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद राहुल ने अमन पर पत्थरों से वार करना शुरु कर दिया जिससे अमन की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहुल और संजय ने साक्ष्य मिटाने का भी किया था प्रयास अमन की हत्या करने के बाद राहुल व संजय दास लखारी पहुंचे। जहां एक चूल्हा जल रहा था। इस दौरान चूल्हे में दोनों आरोपियों ने अपने-अपने पैंट जलाकर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया। बता दें कि अमन का प्रेम-प्रसंग जिसके साथ चल रहा था, वह उसके बगल की रहनेवाली थी। इसी हत्याकांड में आरोपी राहुल दास का फूफा संजय दास फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि संजय दास मूल रुप से छत्तीसगढ़ का रहनेवाला है और उसकी ससुराल पचम्बा के लखारी में है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




