Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSalma Khatun Complains to BDO About Mayiya Samman Yojana Benefits Not Received
मईया योजना के लाभ के लिए दिया आवेदन

मईया योजना के लाभ के लिए दिया आवेदन

संक्षेप: गांडेय प्रखंड के चंपापुर पंचायत की निवासी सलमा खातुन ने बीडीओ निशात अंजुम को आवेदन देकर मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले चार किस्तें मिली थीं, लेकिन अब लाभ नहीं मिल रहा है। जांच में पाया गया कि उनके पति को पारा टीचर बताया गया है, जबकि वे मजदूरी कर रहे हैं।

Mon, 17 Nov 2025 04:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के चंपापुर पंचायत के चंपापुर गांव निवासी सलमा खातुन ने सोमवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम को आवेदन देकर मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है। महिला ने मामले की जांच कर बीडीओ से महिला सम्मान योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया है। आवेदन के माध्यम से महिला ने कहा कि पूर्व में उसे मईया सम्मान योजना की चार किस्त मिल चुकी है। उसके बाद उसे योजना का लाभ नहीं मिलने लगा। जांच उपरांत पता चला कि ऑनलाइन में उसके पति मो सुल्तान अंसारी को पारा टीचर बताया जा रहा है। महिला ने कहा कि मेरे पति केरला में मजदूरी का काम करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।