Gridih News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर रातभर डटे रहे एसपी

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने रातभर सेवा शिविर में डटे रहकर स्थिति का जायजा लिया। हजारों श्रद्धालु बराकर नदी से जल उठाकर पैदल दु:खिया महादेव मंदिर पहुंचे। पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई और गोताखारों को भी तैनात किया ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Gridih News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर रातभर डटे रहे एसपी

Gridih News: गिरिडीह। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर रातभर एसपी-डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर गिरिडीह पुलिस द्वारा लगाये गये सेवा शिविर में डटे रहे। इसी शिविर से एसपी बराकर से जल उठाकर पैदल दु:खिया महादेव मंदिर जा रहे हजारों श्रद्धालुओं को लेकर पल-पल की जानकारी लेते रहे। एसपी डॉ बिमल कुमार, डीएसपी (मु.) प्रथम नीरज कुमार सिंह, डीएसपी (मु.) द्वितीय रूपेंद्र कुमार राणा, एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्वयं तैनात रहे। मध्य रात्रि के बाद लगभग सवा एक बजे एसपी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ दु:खिया महादेव मंदिर पहुंचे और अहले सुबह से दर्शन व जलार्पण के लिए जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की गयी व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस का तैनाती और दिशा-निर्देश

इस दौरान एसपी ने दर्शन में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ नियंत्रित रहे इसको लेकर भी एसपी ने मंदिर में सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बराकर नदी से जल उठाने की परंपरा

बता दें कि सावन पूर्णिमा के अवसर पर बराकर नदी से जला उठाकर दु:खिया महादेव मंदिर जलार्पण करने की गिरिडीह में वर्षों पुरानी परंपरा रही है। 27 अगस्त की रात गिरिडीह एवं इसके आस-पास के हजारों की संख्या में श्रद्धालु बराकर नदी से जल उठाकर पैदल दु:खिया महादेव मंदिर पहुंचें और शुक्रवार की सुबह जलार्पण किया। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा 27 अगस्त की संध्या छह बजे से 28 अगस्त की सुबह 05 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। श्रद्धालु रात्रि में बराकर नदी से जल उठाकर पैदल पपरवाटांड़, बड़ा चौक, बरवाडीह, अजीडीह होते हुए दुखिया महादेव मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में किसी बड़ी अप्रिय घटना घटित न हो इसको लेकर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर 11 घंटे के लिए रोक लगाई गई थी। इसके अलावा बराकर नदी में गोताखारों को तैनात किया गया था。

सामान्य प्रश्न

एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर क्या किया?
एसपी-डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर सेवा शिविर में डटे रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तैनात रहे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर रातभर डटे रहे एसपी