Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSafe Return of Five Abducted Migrant Workers from Niger to Bagodar
नाइजर में अपह्वत पांचों मजदूरों की हो गई घर वापसी

नाइजर में अपह्वत पांचों मजदूरों की हो गई घर वापसी

संक्षेप:

बगोदर के पांच प्रवासी मजदूर नाइजर में 25 अप्रैल 2025 को अपहृत हो गए थे। आठ महीने 11 दिन बाद, मजदूरों की सकुशल वापसी हुई। रविवार और सोमवार को लौटे मजदूरों से पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने मिलकर खुशी जताई। अपहरण के दौरान उन्हें प्रताड़ित नहीं किया गया, लेकिन घर वालों से बात करने की अनुमति नहीं थी।

Jan 13, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर, प्रतिनिधि। नाइजर में अपह्वत बगोदर के पांचों प्रवासी मजदूरों की सकुशल घर वापसी हो गई है। तीन मजदूरों की सोमवार को घर वापसी हुई जबकि दो मजदूरों की रविवार को ही घर वापसी हुई थी। रविवार को वापस लौटे मजदूरों में दोंदलो के फलजीत महतो, राजू महतो एवं चंद्रिका महतो शामिल हैं जबकि रविवार को मुंडरो के उतम महतो एवं दोंदलो के संजय महतो की वापसी हुई थी। मजदूरों की वापसी के साथ ही परिजनों का इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई और घर-परिवार में खुशियां लौट आई हैं। वापस लौटे मजदूरों से बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने उनके घर पहुंचकर और उनसे मिलकर खुशी जताई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं मजदूरों ने अपनी सकुशल वापसी के लिए उनके द्वारा की गई पहल के लिए आभार जताया है। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने मजदूरों से मिलकर हाल-चाल भी जाना है। अपहरण के दौरान हुई परेशानियों से मजदूरों ने पूर्व विधायक को अवगत भी कराया है। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने मजदूरों से कहा है कि आप सभी की सकुशल वापसी हो गई है यही सबसे बड़ी खुशी है। बता दें कि रोजी-रोटी की जुगाड़ के लिए नाइजर गए बगोदर प्रखंड के पांच प्रवासी मजदूरों का सशस्त्र अपराधियों ने 25 अप्रैल 2025 को अपहरण कर लिया था। मजदूरों की रिहाई और सकुशल वापसी के लिए सड़क से लेकर सदन तक में आवाज गूंजी थी और जिसका परिणाम हुआ कि अपह्वत मजदूरों को अपराधियों ने 8 महीने 11 दिन के बाद छोड़ दिया। अपराधियों के चंगुल से छुटने के बाद मेडिकल जांच सहित अन्य प्रकिया पूरी करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। गनीमत की बात यह है कि अपहरण के बाद अपराधियों के द्वारा मजदूरों को प्रताड़ित नहीं किया गया। उन्हें खाना - पीने के लिए कोई परेशानी नहीं थी। परेशानी थी तो सिर्फ घर वालों या अन्य किसी से बात नहीं करने दिया जाता था। मौके पर पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो भी उपस्थित थीं।