राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुम्ब प्रबोधन द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन
खोरीमहुआ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा पारिवारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति,...
खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा पारिवारिक मिलन कार्यक्रम धनवार प्रखंड क्षेत्र के बांधी ग्राम में रविवार को आयोजित किया गया। जिसकी शुरुवात बतौर अतिथि सुबोध सिंह, पूनम वर्णवाल, कृष्णदेव कन्हैया, दीनदयाल दास, धर्मेंद्र कुमार द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रजवलित कर तथा लोगो को तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर एस एस के कुटुंब प्रबोधन विभाग संयोजक सुबोध सिंह तथा प्रांतीय सदस्य पूनम वर्णवाल तथा धर्माचार्य विभाग से कृष्णदेव कन्हैया ने कहा भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं उस पर हो रहे कुठाराघात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त परिवार टूट रहे हैं तथा एकाकी परिवारों की संख्या बढ़ रही है। जिससे हम सभी लोगों को अपने जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कहा कि परिवारों में एकता और राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत होने पर ही राष्ट्र शक्तिशाली बनेगा। कहा कुटुंब प्रबोधन के जरिए संघ समाज के विभिन्न परिवारों के बीच बेहतर तालमेल, परस्पर सहयोग और सौहार्द कायम करने का प्रयास करता है, जिससे समाज और देश मजबूत बन सके। आगे उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सबसे पहले संस्कार अपने परिवार से ही मिलते हैं। समाज को सुसंस्कृत, चरित्रवान, राष्ट्र के प्रति समर्पित और अनुशासित बनाने में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए संघ का प्रयास है कि स्वयंसेवकों के परिवारों को भारतीय संस्कृति की मूल अवधारणाओं से जोड़कर समाज को सशक्त बनाया जाए। कहा जिस देश का मातृत्व शक्ति सुदृढ व मजबूत हो उस देश उस समाज को कोई डिगा नही सकता है। लोगों को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए अपनी मूल भाषा, भूषा, भजन, भवन भ्रमण और भोजन को अपनाना होगा। पश्चमी सभ्यता का त्याग करना होगा तभी देश और धर्म सुरक्षित रह सकता है। कार्यक्रम के दौरान बांधी के अलावे फूलोंटांड, करिहारी, सुरही, डंगारडीह, ख़ोरीमहुआ, चादगर, चुंगलखार, चितरडीह, संतरायडीह, बिशुनपुर सहित दर्जनों गांवों से हज़ारों महिला, पुरुष, बच्चे व बच्चीयों ने भाग लिया। कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ट स्वयं सेवक दिन दयाल दास, संचालन पवन राय तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संयुक्त क्षेत्र प्रचारक बिनोद कुमार सिंह सहित महेश राय, अर्जुन राय, रमेश राय, सहदेव मोदी, मोहनलाल राम, बनवारी ठाकुर, उपेंद्र राय, अरुण राय, हिना देवी, यमुना देवी, विमला देवी, मुन्नी देवी, पम्मी देवी, निशा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।