Gridih News: शिशु अस्पताल में रोटरी ने बांटी स्वास्थ्य सामग्री

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह में रोटरी क्लब ने मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 30 नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी किट, हॉर्लिक्स और सैनिटरी पैड के पैकेट दिए गए। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Gridih News: शिशु अस्पताल में रोटरी ने बांटी स्वास्थ्य सामग्री

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। रोटरी क्लब गिरिडीह द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल द्वारा संचालित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल चैताडीह में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 30 नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को उपहार स्वरूप बेबी किट, हॉर्लिक्स और सैनिटरी पैड के पैकेट वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं और माताओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर रोटरी गिरिडीह की वरिष्ठ सदस्या एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पूनम सहाय ने वार्ड में भर्ती माताओं को नवजात की देखभाल, स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

उन्होंने प्रसवोत्तर देखभाल और शिशुओं के स्वस्थ विकास के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया। सेवा कार्य को सफल बनाने में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष वर्णवाल, डॉ. मोहम्मद आजाद, जगजीत कौर, कार्यक्रम संयोजक मुकेश आनंद, दिलीप जैन, कृति गुप्ता, स्मिता वर्णवाल, अनुरूपा आनंद के साथ-साथ अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों का सहयोग रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: शिशु अस्पताल में रोटरी ने बांटी स्वास्थ्य सामग्री