दुपहिया वाहन में दोनों सवारों को हेलमेट पहनना जरूरी : डीटीओ

Jan 02, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह में डीटीओ संतोष कुमार और डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व पर जोर दिया गया। सड़क पर वाहन चलाते समय नशा न करने और निर्धारित गति सीमा में चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

दुपहिया वाहन में दोनों सवारों को हेलमेट पहनना जरूरी : डीटीओ

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीटीओ संतोष कुमार और डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व में शुक्रवार को योगीटांड़ और बगोदर में सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। इसके तहत लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना पर भी जागरूक किया गया। बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। लोगों के बीच माला, गुलाब, रोड सेफ्टी हैंडबुक और पम्पलेट बांटे गए। इस दौरान शपथ दिलाकर यातायात नियमों को पालन करने की अपील की गई। हेलमेट पहनने के फायदे बताए गए। कहा गया कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें।

सवारी करते समय दोनों सवारों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी होता है, क्योंकि दुर्घटना के समय चालक व साथ में पीछे बैठे व्यक्ति को चोट लगने का खतरा बराबर रहता है। लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार का नशा का सेवन कर वाहन नहीं चलाएं। प्रेरित किया गया कि वाहन सदैव निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। जल्दीबाजी में वाहनों को ओवर टेक करने की कोशिश न करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।