तालाब बनी सड़क, छोटकी खरगडीहा में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

घरों में घुस रहा गंदा पानी सड़क पर खोदे गए गड्ढा जानलेवा बना हुआ है। बतला दें कि सड़क मरम्मत के नाम पर दस दिन पहले खोदा गया गड्ढा अब तालाब बन चुका है।

तालाब बनी सड़क, छोटकी खरगडीहा में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पथ निर्माण विभाग और संवेदक की लापरवाही से छोटकी खरगडीहा के लोग नरक जैसी जिंदगी झेलने को मजबूर हैं। वहीं राहगीरों के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढा जानलेवा बना हुआ है। बतला दें कि सड़क मरम्मत के नाम पर दस दिन पहले खोदा गया गड्ढा अब तालाब बन चुका है। बरसात का पानी लबालब भर जाने से न सिर्फ वाहनों का चलना दूभर हो गया है, बल्कि ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। आलम यह है कि जलजमाव और कीचड़ से स्थानीय लोग बेहाल हैं। कई लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बिनोद साह के आटा चक्की मिल घर में पानी घुस जाने से दिन भर मशीन बंद रखना पड़ी। जिससे उसकी रोजी रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं गड्ढे के कारण रोज सड़क पर जाम लगता है और दोपहिया-चारपहिया वाहन फंस रहे हैं। हादसे का खतरा अलग मंडरा रहा है। प्रतिदिन दुर्घटना घट रही है। लोगों का कहना है कि अभी तो पूरी बरसात बाकी है। इस व्यवस्था से लोग परेशान हैं और संवेदक की मनमानी सर चढ़कर बोल रहा है।

संवेदक की मनमानी से लोगों का फुट पड़ा गुस्सा

विभाग और संवेदक की इस मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फट पड़ा। कई लोग सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। लोगों ने संवेदक पर काम अधूरा छोड़कर गायब होने और विभाग पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप भी लगाया। स्थानीय ग्रामीण बिनोद साह, तीरो साह, इसराइल अंसारी, बीरबल साह, रामेश्वर साह, अरूण साह आदि ने कहा कि संवेदक ने चौबीस घंटे के भीतर सड़क पर खोदे गए गड्ढ़े को भर देने और सड़क बनाने की बात कही थी। दस दिन बीत जाने के बाद भी गड्ढा नहीं भरा गया और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई। संवेदक काम छोड़कर फरार हो गया है। कहा कि सिर्फ खानापूर्ति के लिए गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन दस दिन बाद भी मिट्टी भराई या मरम्मत शुरू नहीं हुई। हल्की बारिश में ही घरों में नाले का पानी घुस जा रहा है। लोगों को बदबू और बीमारी का डर सता रहा है। लोगों ने पथ निर्माण विभाग और संवेदक को चेतावनी दी है कि 48 घंटे में गड्ढा नहीं भरा गया और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय की जाएगी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छोटकी खरगडीहा के लोगों को किस समस्या का सामना करना पड़ रहा है?
छोटकी खरगडीहा के लोग सड़क निर्माण विभाग और संवेदक की लापरवाही के कारण जलजमाव और कीचड़ से परेशान हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।