सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल
देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ -चकाई रोड पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला तालो टुडू घायल हो गई। वह ऑटो से गिर गई और उसका उपचार चतरो स्थित चिकित्सा केंद्र में किया गया। इसी दिन महतोधरान गांव...
देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ -चकाई रोड में कांटीदिघी (बरवाडीह मोड़) के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें ऑटो से गिरकर चालीस वर्षीय महिला तालो टुडू घायल हो गयी। घटना के बाद घायल महिला का उपचार चतरो स्थित एक चिकित्सा केंद्र में करवाया गया। इस संबन्ध में बताया गया कि चकाई के चीहरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेलखरी गांव निवासी तालो टुडू पति सोमर हेंब्रम मंगलवार को ऑटो से मिर्जागंज जा रही थी। इसी क्रम में अचानक ऑटो से गिरकर घायल हो गयी। इधर, चतरो-गावां सड़क पर देवरी गांव के पास सोमवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में महतोधरान गांव निवासी नितेश मरांडी 27 वर्ष घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से देवरी पुलिस द्वारा नितेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




