राइस मिल में हुए धान गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Feb 28, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह के विश्वासडीह में मुद्रा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में धान के गबन का मामला सामने आया है। मिल के शिफ्ट इंचार्ज लटलु राय की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी बबलू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसने वजन में हेरा-फेरी की थी। जांच में अन्य दो व्यापारियों का भी नाम सामने आया है।

राइस मिल में हुए धान गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्वासडीह में स्थित मुद्रा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में साजिश के तहत धान का गबन किया गया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में मिल के शिफ्ट इंचार्ज लटलु राय की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में ऑपरेटर बबलू कुमार सिंह, व्यापारी मृत्युंजय सिंह एवं बहादुर सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। तीनों जमुआ थाना क्षेत्र के सकरडीहा के निवासी हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मिल ऑपरेटर बबलू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आरोपी बबलू को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया।

क्या है मामला: दर्ज प्राथमिकी में लटलु राय ने कहा है कि 22 फरवरी 2026 को समय करीब 10:30 बजे मिल में धान के आवक के दौरान कांटा - ऑपरेटर बबलू कुमार सिंह को धर्म कांटा में धान के वजन में हेरा फेरी करते हुए पाया गया। बबलू सिंह ने ट्रैक्टर का ग्रॉस वजन तब फाइनल कर दिया, जब उसने कांटा को बिना खाली किए (यानी ट्रैक्टर पर मौजूद व्यक्तियों को उतारे बिना) ही वजन दर्ज कर दिया। संदेह होने पर जब नियमों के अनुसार कांटा खाली कराकर पुनः वजन किया गया, तो वजन में 170 किलो का स्पष्ट अंतर पाया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ऑपरेटर बबलु कुमार सिंह एवं ट्रैक्टर मालिक सह ट्रैक्टर चालक धान व्यापारी मृत्युंजय सिंह एवं धान व्यापारी बहादुर सिंह के द्वारा षडयंत्र के तहत मुद्रा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल के धर्म काटा में हेराफेरी किया करते थे। राइस मिल मे मुंशी के पद पर कार्यरत खुदेश्वर सिंह ने अपने विश्वास एवं गारंटी पर अपने छोटे भाई बबलु कुमार सिंह को मिल में धर्म काटा ऑपरेटर के काम पर ही रखवाया था। बबलू कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह एवं बहादुर सिंह मिल के विश्वास का फायदा उठाकर एक गहरा आपराधिक षडयंत्र रचा ताकि मिल को आर्थिक क्षति पहुंचाकर आपस में अवैध लाभ बांट सकें। कैसे की गड़बड़ी : इनलोगों के द्वारा धान का चालू सीजन (जनवरी 2026 से अब तक) में कुल 15 बार लाया गया जिसमें ट्रैक्टर से कुल 10 बार धान लाया गया। उपरोक्त ट्रैक्टर से धान लाये गये का वास्तविक टेयर वजन लगभग 3100 से 3160 किलो रहता है, परन्तु धर्म कांटा ऑपरेटर बबलू सिंह ने मत्युंजय सिंह व बहादुर सिंह की मिलीभगत एवं षड्यंत्र के तहत 8 बार इसका वजन 2150 से 2860 किलो के बीच ही ट्रैक्टर का आधा भाग ही धर्म कांटा पर वजन किया ताकि व्यापारी को गलत तरीके से भारी लाभ पहुंचा सके तथा लाभ का पैसा को आपस मिलकर बाट सकें। ट्रैक्टर संख्या जेएच11क्यू/5779 से चार बार धान को मिल में लाया गया एवं ट्रैक्टर संख्या जेएच10सीजेड/7753 से भी एक बार धान को मिल में लाया गया। इनसभी टैक्टर से लाये गये धान को धर्म काटा ऑपरेटर बबलू कुमार सिंह एवं अन्य ने मिलकर षडयंत्र के तहत धान का काटां (वजन) मे हेरा फेरी किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।