लंबित राजस्व मामलों को शीघ्रता से निपटाए: एसी
गिरिडीह में अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ ने राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित मामलों, ऑनलाइन दाखिल-खारिज और अवैध जमाबंदी पर चर्चा की। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से मामलों का निपटारा...
गिरिडीह, प्रतिनिधि। अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ ने गुरुवार को राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें राजस्व, नीलाम पत्र वाद एवं दाखिल-खारिज के लंबित मामलों से सम्बंधित किए जा रहे कार्यों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की। अंचलवार राजस्व वसूली, ऑनलाईन दाखिल खारिज मामलों, अवैध जमाबंदी सहित अन्यान्य विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजस्व संग्रहण सहित अन्य संबंधित मामलों के विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए संबंधित मामलों पर उचित कारवाई करने के निर्देश दिया। मासिक राजस्व वसूली की समीक्षा और निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने ऑनलाईन दाखिल खारिज मामलों की समीक्षा कर लंबित दाखिल खारिज मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। अवैध जमाबंदी संबंधित मामलों की समीक्षा में अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि लोगों को राजस्व से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय मिल सके। राजस्व मामलों को तेजी से निपटाने के बारे में विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भूमि से संबंधित सभी मामलों को समयबद्ध निपटाने का निर्देश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।