Gridih News: फैक्ट्री के खिलाफ गंगापुर से चतरो तक ग्रामीणों ने किया पैदल मार्च

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। उसरी नदी के पानी को पाइपलाइन से फैक्ट्री तक ले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मार्च किया। मार्च की अगुवाई कई संगठनों ने की, जिसमें माले नेता शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यह परियोजना उसरी नदी और फॉल को खतरे में डाल रही है। अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन जारी रखेंगे।

Gridih News: फैक्ट्री के खिलाफ गंगापुर से चतरो तक ग्रामीणों ने किया पैदल मार्च

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। उसरी नदी के पानी को पाइपलाइन से फैक्ट्री तक ले जाने के विरोध में रविवार को गंगापुर गांव से चतरो मोड़ तक सैकड़ों ग्रामीणों ने पैदल मार्च किया। मार्च की अगुवाई भाकपा माले, असंगठित मजदूर मोर्चा, झामस, अखिल भारतीय किसान महासभा और उसरी बचाव अभियान ने की।

ग्रामीणों का समर्थन

मार्च में माले नेता राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, दीपक गोस्वामी, शुभांकर कुमार, पूजा मुर्मू, मसूदन कोल, विजय विशाल, सनातन साव सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। रास्ते में ग्रामीण जुड़ते गए और पूरा इलाका उसरी फॉल को खतरा है, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा।

राजनीतिक संरक्षण का आरोप

माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि उसरी नदी और उसरी फॉल के अस्तित्व पर खतरा है। एक तरफ पर्यटन मंत्री उसरी में विकास कार्य कर रहे हैं, वहीं उसरी फॉल से आधा किमी पहले बालमुकुंद फैक्ट्री पथ निर्माण विभाग से मिलकर गंगापुर से चतरो तक सड़क किनारे गड्ढा खोदकर पाइप बिछा रही है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन राजनीतिक संरक्षण में काम कर रहा है। किसी कीमत पर प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पथ निर्माण विभाग, जिला प्रशासन, डीवीसी, वन विभाग और सांसद-विधायक के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

विकास के झांसे पर दावा

असंगठित मजदूर मोर्चा के वरिष्ठ नेता कन्हाई पांडेय ने आरोप लगाया कि मार्च 2026 में फैक्ट्री ने गंगापुर गांव को शिक्षा, स्वास्थ्य और बोरिंग का झांसा देकर बरगलाया था। एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। अब मुकदमे का डर दिखाकर कुछ बिचौलियों के जरिए पाइप बिछाने का काम कराया जा रहा है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।

आगे की योजना

सामाजिक कार्यकर्ता शुभांकर कुमार और विजय विशाल ने कहा कि एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ। संगठन भी इस काम के खिलाफ है और आगे भी विरोध जारी रहेगा। महिला नेत्री पूजा मुर्मू ने कहा कि अगर बात नहीं मानी गई तो थाना के सामने आंदोलन होगा। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही डीएफओ, डीवीसी, डीसी, पर्यटन मंत्री और पीएमओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सामान्य प्रश्न

ग्रामीणों ने विरोध क्यों किया?
ग्रामीणों ने उसरी नदी के पानी को फैक्ट्री तक ले जाने के लिए पाइपलाइन बिछाने के विरोध में मार्च किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।