Gridih News: फॉगिंग में भेदभाव से लोगों में आक्रोश, गलियों में भी चलाने की मांग

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: बड़की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण फॉगिंग व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बारिश के बाद जलजमाव और गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप अधिक हो गया है। स्थानीय लोगों ने फॉगिंग की नियमित व्यवस्था की मांग की है, ताकि सभी क्षेत्रों में मच्छरों से राहत मिले।

Gridih News: फॉगिंग में भेदभाव से लोगों में आक्रोश, गलियों में भी चलाने की मांग

Gridih News: सरिया। बड़की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुरू की गई फॉगिंग व्यवस्था को लेकर अब लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। भारी बरसात के बाद जगह-जगह जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं वायरल बुखार समेत मच्छरजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से नियमित और सभी इलाकों में फॉगिंग कराने की मांग की थी। लोगों की मांग के बाद नगर पंचायत की ओर से फॉगिंग वाहन चलाया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि फॉगिंग का लाभ सभी इलाकों को समान रूप से नहीं मिल रहा है।

फॉगिंग वाहन मुख्य मार्गों तक ही सीमित रह जा रहा है। मुख्य सड़क से सटी कई छोटी पीसीसी गलियों और घनी आबादी वाले मोहल्लों में वाहन नहीं पहुंच रहा है। इससे इन इलाकों में रहनेवाले लोगों को मच्छरों के प्रकोप से राहत नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में सभी लोगों से होल्डिंग टैक्स लिया जाता है। ऐसे में नगर पंचायत की ओर से मिलनेवाली मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। लोगों ने कहा कि यदि मुख्य मार्गों पर फॉगिंग कराई जा रही है तो घनी आबादी वाली गलियों और छोटे रास्तों में भी फॉगिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही डेंगू, मलेरिया और अन्य वायरल बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से केवल औपचारिकता के लिए फॉगिंग कराने की बजाय पूरे नगर पंचायत क्षेत्र का रुट निर्धारित कर नियमित रूप से फॉगिंग कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि फॉगिंग की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि कोई भी घनी आबादी वाला मोहल्ला या गली इससे वंचित न रहे। लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों से फॉगिंग वाहन के रूट की समीक्षा कर मुख्य मार्ग के साथ-साथ अंदरुनी गलियों में भी नियमित फॉगिंग कराने की मांग की है। साथ ही बरसात के दौरान जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष रूप से फॉगिंग कराने की मांग उठाई गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: फॉगिंग में भेदभाव से लोगों में आक्रोश, गलियों में भी चलाने की मांग