छत से गुजरे तार हटाने का मिला आश्वासन

Jan 07, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

राजधनवार के अरगाली साई मुहल्ला में 11,000 वोल्ट की बिजली की तारों से आधा दर्जन घर प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने 2023 से बिजली विभाग से तार हटाने का आवेदन दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व विधायक निजामुद्दिन अंसारी ने स्थिति का मुआयना किया और विभाग को शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।

छत से गुजरे तार हटाने का मिला आश्वासन

राजधनवार, प्रतिनिधि। कोड़ाडीह झारखंडधाम मुख्य मार्ग के परसन ओपी क्षेत्र के अरगाली साई मुहल्ला में ग्यारह हजार बिलजी की तार गुजरने से आधा दर्जन घर प्रभावित हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को वर्ष 2023 से आवेदन देते आ रहे हैं बावजूद विभाग के द्वारा तार नहीं हटाया गया। मंगलवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्व विधायक निजामुद्दिन अंसारी से की। अंसारी ने साई मुहल्ला पहुंच कर मुआयना किया तथा मौके से विभाग के एसडीओ से दूरभाष पर बातकर अतिशीघ्र तार हटाने का आग्रह किया। एसीडीओ ने अंसारी को आश्वास्त किया कि शीघ्र ही तार हटा लिया जाएगा। ग्रामीण सह जेएमएम के पंचायत अध्यक्ष कोशर साह ने बताया कि ग्यारह हजार का बिजली तार छत से सटे रहने से हमलोग को खतरे का अंदेशा बना रहता है।

बरसात के दिनों में घर में अर्थिंग आ जाती है तथा कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष निरंजन सिंह के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।