गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बांधा समां
मंत्री, डीसी, एसपी ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ व नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। गणतंत्र दिवस पर सोमवार शाम को नगर भवन में जिला स्तरीय सांस्

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बांधा समां मंत्री, डीसी, एसपी ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ नगर भवन सहित विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम गिरिडीह, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने देशभक्ति गीतों व नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। गणतंत्र दिवस पर सोमवार शाम को नगर भवन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया किया। जिसका विधिवत शुभारंभ नगर एवं आवास विभाग, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, उपायुक्त, रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं समूह गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गईं। इस कार्यक्रम में जिले के प्लस टू उवि गिरिडीह, केंद्रीय विद्यालय गिरिडीह, सर जेसी बोस सीएम ऑफ एक्सीलेंस बालिका उच्च विद्यालय, डिस्ट्रिक्ट सीएम ऑफ एक्सीलेंस पचम्बा, सीएम एसओई कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गिरिडीह सहित विभिन्न प्रखंड के केजीबीवी के बच्चों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य, सामूहिक गान आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में डीसी, एसपी व वरीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। जिसमें सीएम ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गिरिडीह को प्रथम, केंद्रीय विद्यालय गिरिडीह को द्वितीय तथा एकलव्य विद्यालय पीरटांड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम शैक्षणिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बीएनएस डीएवी गिरिडीह में शहीद-ए-कारगिल स्मारक पर विद्यालय के सेवानिवृत्त फाउंडर शिक्षक पी. त्रिगुणाइत और मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्राचार्य सचिन गर्ग ने झंडा फहराया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्रों ने सुमधुर देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया। विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा शिजा फातिमा, साक्षी मिश्रा, नैंसी, स्नेहा और तस्मियां ने किया। इधर बुलाकी रोड स्थित बीएनएस डीएवी में भी गणतंत्र दिवस पर बच्चों नें सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। सीसीएल डीएवी में सांस्कृतिक कार्यकमों ने मोहा मन सीसीएल डीएवी गिरिडीह में सोमवार को गणतंत्र दिवस उत्साह एवं देशभक्ति पूर्ण वातावरण में मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों व नृत्य से समां बांध दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, सुप्रिया भारती सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं यूनियन लीडर शामिल हुए। जीएम राठौर व प्राचार्य ओपी गोयल ने अपने संबोधन से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। जीडी बगड़िया बीएड कॉलेज में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बड़े ही धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, उदय शंकर उपाध्याय, संजय खेमाका, महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय बगड़िया, नील रतन खेतान आदि लोग शामिल थे। झंडोत्तोलन के बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें संथाली नागपुरी नृत्य, बालिकाओं की शिक्षा पर आधारित लघु नाटक आकांक्षा, ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित लघु नाटक, स्वागत गीत, योग नृत्य एवं देवघर से आए प्रसिद्ध कलाकार दयानंद द्वारा विभिन्न तरह के कथक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापिका वंदना चौरसिया, रजनी कुमारी माधुरी कुमारी, रश्मि कुमारी, बीना झा, गुल्फ़शान अख्तर, प्राध्यापक अरनब सामंता, प्रकाश वर्मा, अमित कुमार, पंकज गुच्छैत आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इधर जीडी बगड़िया मोर्डन वैदिक स्कूल में भी बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व योग की प्रस्तुति दी। सुभाष पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुभाष पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र-दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वंदे मातरम् राष्ट्रगीत बच्चों ने प्रस्तुत किया। स्कूल की संगीत शिक्षिका चित्रलेखा ड़े ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को निर्देशित किया। स्कूल की प्राचार्या मौसमी भाद्रा ने गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक सुबोध सिंह ने भारत में लोकतंत्र की सफलता का राज बताया। उप-निदेशक आकाश परमहंस और आतिश परमहंस ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। चित्र 27 जीआरडी 15 व 16 जिला प्रशासन द्वारा नगर भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। चित्र 27 जीआरडी 17 जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत होने के बाद अतिथियों के साथ प्रतिभागी। चित्र 27 जीआरडी 18 बीएनएस डीएवी सिरसिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। चित्र 27 जीआरडी 19 सीसीएल डीएवी गिरिडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। चित्र 27 जीआरडी 20 जीडी बगड़िया मोर्डन वैदिक स्कूल में योग की प्रस्तुति देते बच्चे। ------------------------ सलूजा गोल्ड स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस गिरिडीह। सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा थे। जिन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा की गयी परेड रही। आकर्षक हाउस यूनिफार्म पहने बच्चे और हाथ में अपने हाउस का झंडा लिए एवं एक दूसरे के बीच कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया। प्रबंध निर्देशक ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्तों के जीवन से अवगत कराया गया। समारोह के दूसरे चरण में स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिससे पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। चित्र 27 जीआरडी 21 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




