Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsReligious Ceremony at Sammed Shikhar Jain Community Celebrates New Temple Installation
वेदी प्रतिष्ठा के साथ पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न

वेदी प्रतिष्ठा के साथ पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न

संक्षेप:

पीरटांड़ में जैन धर्मावलंबियों का पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन साधु संतों की उपस्थिति में वेदी प्रतिष्ठा और धार्मिक विधियों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। नवनिर्मित मंदिर के वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति भावना का उत्सव मनाया गया।

Feb 03, 2026 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्मावलंबियों का आस्था का केंद्र सम्मेदशिखर पारसनाथ की पुण्यभूमि मधुबन में वेदी प्रतिष्ठा के साथ पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन साधु संतों के मंगल सानिध्य में गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक विधियां पूरी की गई। इस दौरान भव्य पंडाल में प्रवचन सभा के साथ आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय रहे कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की मोक्षभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर की पावन धरा मधुबन में नवनिर्मित मंदिर के वेदी प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान से मधुबन गुलजार रहा। विभिन्न प्रान्तों से मधुबन पहुंचे जैन अनुआई साधु-संतों के मंगल सानिध्य में भक्ति भावना को आत्मसात किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम के अंतिम दिन धार्मिक विधि विधान से नवनिर्मित मंदिर में वेदी को प्रतिष्ठित किया गया। गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। सोमवार को प्रातः तारण भवन जिनालय में साधु संतों के सानिध्य में सामायिक ध्यान व चैत्यालय परिक्रमा में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान समवशरण मंडप में भाव पूजा तारण त्रिवेणी पाठ व मंत्र जाप किया गया। इस दौरान वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। वेदी प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर जमकर झूमे। साधु संतों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्ति भावना को आत्मसात किया। भव्य पंडाल में साधनारत साधु संतों के द्वारा प्रवचन व आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। साधु-संतों के द्वारा उपस्थित धर्मावलम्बी को धर्म का मर्म बताया गया। मंदिर विधि व वेदी प्रतिष्ठा का महत्व पर भी विस्तारपूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम में दातार परिवार के द्वारा तिलक महोत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देर शाम नवनिर्मित वेदी के पूजन व भव्य आरती की गई। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से पहुंचे श्रद्धालु भक्ति भावना का रसपान किया।