दो अज्ञात पर मारपीट की प्राथमिकी

दो अज्ञात पर मारपीट की प्राथमिकी

संक्षेप:

गिरिडीह के गार्डेना गली निवासी राकेश कुमार पांडेय को गुरूवार रात आजाद नगर में मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। राकेश की शिकायत पर नगर थाना में दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की...

Sep 20, 2025 04:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के गार्डेना गली निवासी राकेश कुमार पांडेय को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। राकेश के साथ मारपीट गुरूवार की रात नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में हुई है। इस संबंध में राकेश की शिकायत पर नगर थाना में दो अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।