Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRajesh Yadav Urges Struggle Against Anti-People Policies at Forward Block Conference in Bengabad
बेंगाबाद में फारवर्ड ब्लॉक का पहला सम्मेलन संपन्न

बेंगाबाद में फारवर्ड ब्लॉक का पहला सम्मेलन संपन्न

संक्षेप:

बेंगाबाद में पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष ही महेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। पार्टी सम्मेलन में उन्होंने 17 बिंदुओं का मांग पत्र पेश किया और 21 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।

Jan 17, 2026 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों और सत्ता-शासन के खिलाफ संघर्ष ही कॉ महेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। बेंगाबाद में आयोजित पार्टी के पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर सत्ता-शासन के साथ समझौता नहीं, बल्कि उसके खिलाफ संघर्ष ही कॉ महेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। वर्तमान समय में आम जनता केंद्र तथा झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझ रही है।

इसके लिए महेंद्र सिंह जैसे जननायकों के जीवन संघर्ष से हमें प्रेरणा लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के समाजवादी व्यवस्था निर्माण के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। देश की आजादी के 78 साल और झारखंड निर्माण के 25 साल बीत जाने के बावजूद जनता की बदहाली देखने लायक है। इसलिए नेताजी सुभाष बोस, भगत सिंह, अंबेडकर के सपनों का समाजवादी भारत बनाने के लिए सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा, शिबू सोरेन, महेंद्र सिंह जैसे नायकों के संघर्ष से हमें प्रेरणा लेनी ही होगी। कार्यक्रम के मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक के सैकड़ों सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शहादत दिवस पर कॉ. महेंद्र सिंह सहित पार्टी के आंदोलन एवं जन संघर्ष में शहीद साथियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात सम्मेलन की शुरुआत की गई। बेंगाबाद प्रखंड सहित जिला, राज्य एवं देश की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा कर 17 बिंदुओं का एक मांग पत्र पेश कर उस पर संघर्ष करने का ऐलान किया गया। 21 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन : सम्मेलन के दौरान पार्टी की 21 सदस्यीय प्रखंड (लोकल) कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी ने आपस में 7 सदस्यीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें शिवनंदन यादव को कमेटी का अध्यक्ष, रामलाल मंडल को उपाध्यक्ष, शंभू ठाकुर को महासचिव तथा फोदार सिंह, सुखदेव गोस्वामी, शंकर यादव एवं शंभू तुरी को सचिव चुना गया। सम्मेलन समाप्ति के उपरांत नवगठित कमेटी की अगुवाई में सम्मेलन स्थल से प्रखंड मुख्यालय तक जन अधिकार मार्च निकालकर 17 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के नाम प्रखंड / अंचल अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। समस्याओं के समाधान की मांग की गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश यादव, शंभू तुरी, लखन कोल, छोटेलाल यादव, मुस्लिम अंसारी, शंकर यादव, प्रदीप यादव, विजय कु रवि, फोदार सिंह, शिवनंदन यादव, महेश वर्मा, सुखदेव गोस्वामी, मुरारी यादव, राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल म, कुमार सिंह, महेंद्र साव, किशोर दास, शंभू ठाकुर, बड़का हेंब्रम, नकुल सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;