Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRain Causes House Collapse in Kosogondodighi Village No Casualties Reported
अत्यधिक वर्षा से मजदूर का खपरैल मकान धंसा अत्यधिक वर्षा से मजदूर का खपरैल मकान धंसा
देवरी अंचल के कोसोगोंदोदिघी गांव में एक मजदूर महेन्द्र हजाम का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया। घटना से परिवार में हलचल मच गई, लेकिन जान-माल की विशेष क्षति नहीं हुई। परिवार ने प्रशासन से आवास और...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 4 Sep 2025 04:14 AM

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव में बुधवार को एक मजदूर महेन्द्र हजाम का कच्चा मकान गिर गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में खलबली मच गई। बताया कि लगातार बारिश होने से जमीन दलदल हो गई है। जिसके कारण उसका मकान धंस गया। घटना में किसी प्रकार के जान-माल की विशेष क्षति नहीं हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों को रहन सहन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने आवास एवं सरकारी सुविधा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




