Raghubar Das Accuses Hemant Government of Disrespecting Women through Manya Samman Yojana मंईयां सम्मान योजना के नाम पर बहन-बेटियों का हो रहा अपमान: रघुवर , Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRaghubar Das Accuses Hemant Government of Disrespecting Women through Manya Samman Yojana

मंईयां सम्मान योजना के नाम पर बहन-बेटियों का हो रहा अपमान: रघुवर

पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लाभुकों की छंटनी की है, जो चुनावी वादों का उल्लंघन है। दास ने 18 से 50 वर्ष की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 18 March 2025 05:34 AM
share Share
Follow Us on
मंईयां सम्मान योजना के नाम पर बहन-बेटियों का हो रहा अपमान: रघुवर

बगोदर, प्रतिनिधि। प्रदेश के पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंईयां सम्मान योजना के नाम पर बहन-बेटियों व महिलाओं का अपमान करने का आरोप हेमंत सरकार पर लगाया है। कहा है कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की छंटनी से इस बात का गवाह है। कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े विज्ञापनों के माध्यम से इंडिया गठबंधन ने वादा किया था कि 18 से 50 वर्ष की बहन- बेटियों को प्रतिमाह ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे, मगर सरकार अब इसमें छंटनी शुरू कर दी है। इससे यह साफ है कि मंईयां सम्मान योजना के नाम पर सरकार इस योजना के लाभुकों को अपमान कर रही है। वे रविवार रात्रि बगोदर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। घोड़थंबा की घटना का जायजा लेने के बाद रांची लौटने के क्रम में वे बगोदर निवासी भाजपा नेता आशिष कुमार उर्फ बोर्डर के घर पर रुके हुए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें यहां गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व सीएम ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना। संगठन विस्तार पर भी उन्होंने चर्चा की है‌। अतिक्रमण प्रभावित दुकानदारों ने भी उनसे मुलाकात कर पुनर्वास सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए दुकानदारों को आश्वासन दिया है। इस बीच उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 18 से 50 साल की बहन-बेटियां और महिलाओं को प्रति महीने ढाई हजार रुपए देने की इंडिया गठबंधन ने घोषणा की थी। दिसंबर तक 57 लाख महिलाओं के खाते में रुपये दिए भी गए। मगर चुनाव के बाद सरकार ने इसमें छंटनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि 18 से 50 साल की उम्र की बहन-बेटी और महिलाओं की संख्या झारखंड में 70 लाख है। हेमंत सरकार को उन तमाम महिलाओं को ढाई हजार रूपए प्रति महीने देना चाहिए। मौके पर भाजपा नेता आशिष कुमार उर्फ बोर्डर, प्रखंड प्रमुख आशा राज, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, संजय चौरसिया, राजू सिंह, गोल्डन जायसवाल, रामजी गुप्ता, मनीष गुप्ता, रूपेश गुप्ता, सोनू सिंह, मुन्ना चौरसिया आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।