रास्ता अतिक्रमण करने के सवाल पर दो पक्ष आमने-सामने

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

बेंगाबाद के खुरीबाद गांव में सार्वजनिक रास्ता अतिक्रमण करने पर दो पक्षों में तनाव बढ़ गया है। साबीर अंसारी ने इसरैल मियां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि इसरैल मियां रास्ते पर जबरन मकान बनाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रास्ता अतिक्रमण करने के सवाल पर दो पक्ष आमने-सामने

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चितमाडीह पंचायत के खुरीबाद गांव में सार्वजनिक रास्ता अतिक्रमण करने के सवाल पर दो पक्षों के लोग आमने सामने हो गए हैं। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न होने की प्रबल संभावना बन गई है। इस सिलसिले में भुक्तभोगी पक्ष के साबीर अंसारी ने विरोधी खेमा के इसरैल मियां के विरूद्ध बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है और पुलिस को इस मामले से अवगत करा दिया है। थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि तीनों हिस्सेदारों के घर आने जाने के लिए सार्वजनिक रास्ता है। रास्ते में सरकारी फंड से पीसीसी बना हुआ है, लेकिन इसरैल मियां जबरन सार्वजनिक रास्ता को अतिक्रमण कर मकान बनाने का प्रयास कर रहा है।

साबीर व अन्य हिस्सेदारों के मना करने पर इसरैल मियां मारपीट करने पर उतारू हो जाता है और देख लेने की धमकी देता है। इस धमकी से भयभित भुक्तभोगी साबीर ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। कहा कि सार्वजनिक रास्ता की जमीन को वह जबरन कब्जा कर मकान बनाने के लिए पीलर खड़ा कर रहा है। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।