
अध्यक्ष पद के लिए दयानंद के नाम पर बनी सहमति
राजधनवार में एक सार्वजनिक बैठक में जनता ने नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सुनील कुमार को उम्मीदवार चुना। बैठक में कई उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की, लेकिन सभी को संतोषजनक नहीं पाया गया। अंततः दयानंद कुमार को आम सहमति से उम्मीदवार के रूप में चुना गया और उन्होंने धनवार के विकास की योजना पर चर्चा की।
गिरिडीह/राजधनवार, हिटी। राजधनवार की कतिपय जनता ने सार्वजनिक तौर पर एक बैठक कर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना उम्मीदवार चुन लिया है। इसके पहले तकरीबन दर्जन भर उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। जनता द्वारा घोषित यह पहला उम्मीदवार है। इसके लिए मनिहारी पट्टी के चौराहे पर सार्वजनिक बैठक की गई। पहली बार राजधनवार में जनता की अपनी सरकार बनाने को लेकर लोग काफ़ी उत्साहित हैं। स्वघोषित उम्मीदवारों में रायशुमारी करके योग्य उम्मीदवार पर सहमति बैठक का मुख्य उद्देश्य था, किंतु प्रस्तुत उम्मीदवारों में से किसी से भी लोग संतुष्ट नहीं थे। बैठक में देर तक मंथन के बाद जेवर व्यवसाई सुनील कुमार, दयानन्द प्रसाद, श्यामसुन्दर साहा समेत कई लोगों ने कहा कि इस पद के लिए न केवल एक अनुभवी और निष्पक्ष उम्मीदवार की आवश्यकता है बल्कि जिनकी पृष्ठभूमि सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट हो, ऐसे लोग चुनावी झंझटों में ख़ुद नहीं आते, उन्हें लाना पड़ता है।
तभी विकसित धनवार के सकल्प को पूरा किया जा सकेगा। बैठक में मौजूद समाजसेवा में विशेष योगदान देनेवाले दयानंद कुमार की अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए विनय लाल साहू, राकेश कुमार, दिलीप कसेरा, कुंदन कसेरा समेत कई लोगों ने उन्हें नगर अध्यक्ष की कमान संभालने का अनुरोध किया। साज़दा ख़ातून, फिरोज आलम, राजन पंडित, बबलू वर्मा, बासुदेव अग्रवाल, मुकेश कसेरा, जुम्मन अंसारी समेत तकरीबन उपस्थित लोगों ने धनवार की सरकार बनाने में अपने अनुभव और क्षमता का उपयोग करने की बात कही। इस प्रकार आम सहमति से दयानन्द कुमार को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। इस दौरान दयानंद कुमार ने अपने संबोधन में जनता के आदेश को स्वीकार करते हुए धनवार के विकास की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। बैठक में वार्ड 6 के लिए अभय कांत ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करके समर्थन का अनुरोध किया। वार्ड 8 के प्रत्याशी भीम साव, वार्ड 7 के दीपशंकर मोदी और धर्मेंद्र सेठ, संजय राम वार्ड 5 के साजदा खातून, वार्ड 6 के मुन्ना साव समेत कई वार्ड के प्रत्याशियों ने भी धनवार की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अपनी बातें रखी। बैठक में मनीष कुमार, अनिल राम, अनिल पंडित, गौतम कुमार, अनमोल कुमार, दिनेश कुमार, रणजीत साहा, मुकेश कसेरा, अमित कुमार, चंद्रदेव साव, राकेश पंडित समेत सभी 11 वार्ड के तकरीबन सौ लोग मौजूद थे जबकि अध्यक्षता जेवर व्यवसाई दयानंद प्रसाद साहू ने की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




