कपिलो में जनसुनवाई, पेंशन मामलों का निष्पादन

Jan 28, 2026 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बिरनी के कपिलो पंचायत सचिवालय में मंगलवार को पेंशनधारियों के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर समाधान किया और कुछ को संबंधित विभाग को भेजने का निर्णय लिया।

कपिलो में जनसुनवाई, पेंशन मामलों का निष्पादन

बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कपिलो पंचायत सचिवालय में मंगलवार को पेंशनधारियों के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामलों की जन सुनवाई की गई। जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों एवं सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों ने पेंशनधारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर अधिकतर मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। कुछ मामलों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग को अग्रसारित करने का निर्णय लिया गया। मुखिया मुकेश यादव ने कहा कि पंचायत वासियों के हित में पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेंशनधारियों को समय पर लाभ दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।