डीसी ने 62 आवेदनों पर की सुनवाई
गिरिडीह में डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया, जहां नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह संवाद का माध्यम है, जिससे समस्याओं का समाधान होता है और प्रशासन पर विश्वास बढ़ता है। 62 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बिजली, भूमि, पेंशन, रोजगार आदि शामिल थे।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनी। कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन व आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इससे ना केवल लोगों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूत होता है। जनता दरबार में 62 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें बिजली विपत्र, भूमि, पेंशन, पारिवारिक कलह, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड सहित जनसुविधा से संबंधित थे। इसपर संबंधित विभागों को उन्होंने निर्देश दिया कि हर आवेदन पर संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें, ताकि जनता को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




