अनिश्चितकालीन धरना को मिला विधायक जयराम का समर्थन

Apr 09, 2026 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

सरिया के मंदरामो पश्चिम पंचायत में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया और ग्रामीणों को विधायक जयराम महतो का समर्थन मिला। एसडीएम ने बताया कि उनकी मांगों की जानकारी जिला को भेजी जा चुकी है और राज्य स्तर से आदेश आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अनिश्चितकालीन धरना को मिला विधायक जयराम का समर्थन

सरियाधि। विभिन्न मांगों को लेकर बीते 18 दिनों यानी 22 मार्च से धरना पर बैठे सरिया के मंदरामो पश्चिम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया एवं दर्जनों ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए डुमरी विधायक जयराम महतो अनुमंडल मुख्यालय स्थित धरनास्थल पर पहुंचे एवं धरनार्थियों से पूरी जानकारी ली। इसके बाद जयराम महतो ने एसडीएम संतोष कुमार से मोबाइल से बात कर वर्तमान हालत की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि इनकी मांगों से संबंधित जानकारी जांचोपरांत जिला को प्रेषित कर दी गई है। उसके बाद राज्य स्तर से आदेश आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। विधायक जयराम ने अतिशीघ्र धरना को समाप्त कराने की बात कही।

बताते चलें कि इस पंचायत की मुखिया इंदिरा देवी एक हत्या के मामले में बीते छह माह से फरार है जिससे पंचायत स्तर की कई योजनाएं अटकी हुई हैं एवं प्रमाण पत्र में काफी कठिनाई हो रही है इसलिए उपमुखिया को प्रभार सौंपने की मांग धरना देकर की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।