बगोदर विधायक की शव यात्रा निकाल जलाया गया पुतला

Mar 03, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर विधायक नागेंद्र महतो का शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया। विधायक ने सोना पहाड़ी मंदिर का संचालन सरकारी स्तर पर करने की मांग की थी, जिससे इलाके में आक्रोश बढ़ गया। मंदिर कमेटी ने विरोध में शव यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। इस मुद्दे पर विधायक के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

बगोदर विधायक की शव यात्रा निकाल जलाया गया पुतला

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो का सोमवार को शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया है। इस बीच उन्हें सोना पहाड़ी मंदिर विरोधी, धर्म विरोधी एवं शिक्षा विरोध करार दिया गया। पारंपरिक हथियारों के साथ निकाली गई शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। सोना पहाड़ी मंदिर परिसर से शव यात्रा निकाली गई और बाजारटांड़ में पुतला दहन किया गया। विधायक के द्वारा विगत दिनों सोना पहाड़ी मंदिर का विधानसभा में उठाए गए सवाल से पूरा मामला जुड़ा हुआ है। विधायक ने सोना पहाड़ी मंदिर का संचालन व्यक्ति विशेष पर किए जाने एवं इससे होनेवाले राजस्व का नुकसान को फोकस करते हुए मंदिर का संचालन सरकारी स्तर पर किए जाने की मांग की गई थी।

इस मामले के बाद कुछ लोगों के द्वारा जहां एक ओर सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक के खिलाफ भड़ास निकाली जा रही थी वहीं कुछ लोगों के द्वारा विधायक की सराहना की जा रही थी। इस बीच मंदिर कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को ढ़ोल - बाजे और परंपरागत हथियारों के साथ शव यात्रा निकाल उनका पुतला दहन किया गया। मंदिर कमेटी से जुड़े परिवारों का कहना था कि यह मंदिर उनके कुल देवता की है, जिसका निर्माण सदियों पूर्व उनके पूर्वज दयाल चौधरी के द्वारा की गई थी। धीरे-धीरे मंदिर धार्मिक आस्था के रूप में विख्यात हुआ और श्रद्धालुओं की यहां भीड़ उमड़नी शुरू हुई। मंदिर कमेटी के संरक्षक पूरन महतो ने बताया कि मंदिर कमेटी से हजारों परिवारों का भरण-पोषण होता है। विवाह सह सामुदायिक भवन में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने में लोगों को कम खर्च होता है। विधायक के द्वारा मंदिर का संचालन सरकारी स्तर पर करने की मांग सदन से की गई है। इससे इलाके के लोगों में आक्रोश है। यही कारण रहा कि मंदिर कमेटी के द्वारा निकाली गई शव यात्रा और पुतला दहन कार्यक्रम में न सिर्फ सोना पहाड़ी मंदिर से जुड़े लोग बल्कि बेको पूर्वी और पश्चिमी दोनों पंचायत के गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खेमलाल महतो ने कहा कि विधायक के द्वारा सदन में उठाए गए सवाल से हजारों परिवारों का रोजी-रोटी छीन जाने की संभावना है। इससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जिस सदन में उन्होंने सवाल को उठाया था उसी सदन में विधायक सवाल को वापस ले, अन्यथा आगे भी उनके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के सचिव जगरनाथ महतो, कोषाध्यक्ष चंद्रदेव महतो, संरक्षक पूरन महतो, हीरामन महतो, फलजीत महतो उर्फ घोला महतो, भूषण महतो, हीरालाल घासी, रूपचंद घासी, लालचंद साव, भीम पंडित, बासुदेव पंडित, घनश्याम महतो, सीता देवी, भगिया देवी, मीना देवी, सीता देवी, गीता देवी, सरिता देवी, बबिता देवी, मंदोदरी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।