
विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका
गिरिडीह में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और हिन्दुओं के अधिकारों की रक्षा की मांग की।
गिरिडीह, प्रतिनिधि। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे बर्बरता के विरोध में बुधवार को शहर के टावर चौक पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा बांग्लादेश की यूनुस सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा गया। पुतला दहन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष रितेश पाण्डेय ने कहा कि पूर्वी बंगाल का वह क्षेत्र जिसे बचाने के लिए 5000 से ज्यादा हिन्दुओं ने अपना बलिदान दिया। लेकिन आज वहां पर शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट करने के बाद से लगातार हिन्दुओं पर बर्बरतापूर्व रवैया यूनुस सरकार के संरक्षण मे हो रहा है।
जिससे पूरी दुनिया के हिन्दुओं में भारी गुस्सा है। प्रधानमंत्री को तत्काल इसका संज्ञान लेना चाहिए और जरूरत पड़े तो बांग्लादेश को दो भाग कर देना चाहिए। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एडवोकेट फोरम के प्रान्त उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद, विभागध्यक्ष रविशंकर पाण्डेय, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजयमल पाण्डेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, महामंत्री पंकज पाण्डेय, हिन्दू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष राम गुप्ता, महामंत्री बसंत सिंह, रौनक़ मिश्रा, रोहन, संजय, ओजश्विनी की काजल सिन्हा, छोटी कुमारी, मंजू कुमारी, पूनम सिन्हा, सर्व सनातन संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित थे। इस दौरान संगठन के विचारधारा से प्रभावित होकर हिन्दू हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध होकर बजरंगी राम, गोलू कुमार, रोशन कुमार, मोहित कुमार, सुमित कुमार, दीपक कुमार, कुंदन सिंह, बमबम कुमार, अमित कुमार सहित कई युवक संगठन मे शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




