बेंगाबाद में भ्रष्टाचार के विरोध में फाब्ला का धरना
बेंगाबाद में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने विकास योजनाओं और पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को लेकर धरना दिया। वक्ताओं ने भ्रष्टाचार और सड़कों के घटिया निर्माण के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की बेंगाबाद प्रखंड इकाई के बैनर तले मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया। यह धरना विकास योजनाओं के नाम पर खुलेआम पीसी लिए जाने सहित कई सड़कों के घटिया निर्माण, कर्णपुरा में किसानों की बहुफसली जमीन पर स्टेडियम निर्माण और ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति योजनाओं को लेकर दिया गया। आक्रोश व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने तत्काल समस्याओं के समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, उपाध्यक्ष रामलाल मंडल तथा महासचिव शंभू ठाकुर सहित कई अन्य ने करते हुए उपरोक्त सभी मसलों पर विस्तार से बात रखी।
कहा कि जनता में इन सब सवालों को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। यदि समस्याओं का तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो यह प्रखंड परिसर बड़े आंदोलन का गवाह बनेगा। नेताओं ने कहा कि पूरे झारखंड की हालत बद-से-बदतर होते जा रही है। स्टेडियम के लिए कई जगहों पर पर्याप्त बंजर जमीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। बिना पैसा दिया कोई काम नहीं होता। पूरे प्रखंड क्षेत्र में जलापूर्ति की योजनाएं या तो ठप है या नाममात्र की चल रही है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। इधर पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने आंदोलन को सही बताते हुए समस्या समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, शंभू ठाकुर, मनोज यादव, संजय चौधरी, बलदेव साह, भुदाली पंडित, प्रेम साह, बलदेव मंडल, सुखदेव गोस्वामी, रियाज अंसारी, चोवा रजक, फोदार सिंह, भीम सिंह, खुभी यादव, सुरेन्द्र यादव, इंद्रजीत यादव, दीपक यादव, प्रकाश यादव, गौरी देवी, सत्यनारायण साह, कलावती देवी, साहिना खातून, भूषणी देवी, दिनेश्वर यादव, मो. फरीद, लैला बीबी, साहिना खातून, रविका देवी, सोनिया देवी, उमेश यादव, महेश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


