Protest Against Amit Shah Jharkhand Residents Burn Effigy Over Insensitive Remarks झारखंड मूल निवासी परिसंघ ने गृह मंत्री का जलाया पुतला, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsProtest Against Amit Shah Jharkhand Residents Burn Effigy Over Insensitive Remarks

झारखंड मूल निवासी परिसंघ ने गृह मंत्री का जलाया पुतला

झारखंड मूल निवासी परिसंघ समिति ने डुमरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। सदस्य डुमरी अनुमंडल कार्यालय से वनांचल चौक तक नारेबाजी करते पहुंचे। समिति के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर रविदास ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 29 Dec 2024 12:53 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड मूल निवासी परिसंघ ने गृह मंत्री का जलाया पुतला

डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड मूल निवासी परिसंघ समिति डुमरी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को वनांचल चौक में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व समिति से जुड़े सदस्य डुमरी अनुमंडल कार्यालय परिसर में जमा हुए जहां से नारेबाजी करते हुए वनांचल चौक पहुंचे। इस दौरान सभी सदस्य अमित शाह एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए स्थल पहुंचे। समिति के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर रविदास ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा हमारे आराध्य बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर गलत एवं अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया गया। सदस्यों ने गृह मंत्री से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान परिसंघ के प्रखंड अध्यक्ष जगदीश रजक, सचिव किशोरी दास, सरयू राम, मुखिया सीताराम तुरी, जितेंद्र दास, पूर्व मुखिया भुनेश्वर दास, पंसस नारायण दास, अजय कुमार रजक, विभुति कुमार दास, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेश भगत, जेएलकेएम नेता प्रो इसरायल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति के अंत में सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।