ग्रेड टू में प्रोन्नति को लेकर डीएसई से मिला प्रतिनिधिमंडल
गिरिडीह में प्राथमिक शिक्षकों के ग्रेड 2 में प्रोन्नति को लेकर शिक्षक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मिला। 12 वर्षों से कार्यरत शिक्षकों की प्रोन्नति जो 2 वर्ष से लंबित है, पर चर्चा हुई। डीएसई ने आश्वासन दिया कि जैसे ही सभी आवश्यक प्रमाणपत्र मिलेंगे, शिक्षकों की प्रोन्नति की जाएगी।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्राथमिक शिक्षकों के ग्रेड 2 में प्रोन्नति को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। इस दौरान जिले में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों के ग्रेड 2 में प्रोन्नति को लेकर वार्ता की। वार्ता में मौजूद झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सह झारोटेफ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में 12 वर्षों से कार्यरत प्राथमिक शिक्षक को विभागीय निर्णय अनुसार ग्रेड 2 (ग्रेड पे 4600) में प्रोन्नति दिया जाना है, जो लगभग 2 वर्ष से लंबित है। इस मामले को लेकर डीएसई मुकुल राज को अवगत कराया गया है।
डीएसई ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित शिक्षकों का क्रियाकलाप एवं स्वच्छता प्रमाण पत्र मिलते ही स्थापना समिति में निर्णय लेकर ग्रेड 2 में प्रोन्नति दे दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में झारोटेफ के जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, जिला सचिव केदार प्रसाद यादव, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव रविकांत चौधरी, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव अख्तर अंसारी, राजेश कुमार सिंह, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव मैनेजर प्रसाद सिंह, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के विनोद कुमार चौधरी, सुखदेव दास, झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के लक्ष्मी नारायण महथा सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



