छेड़छाड़ के आरोपी को मिले कड़ी सजा: सुरेश

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। भाजपा नेता सुरेश साव ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे।

छेड़छाड़ के आरोपी को मिले कड़ी सजा: सुरेश

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा के पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित बोड़ो के एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर एक नाबालिग छात्रा से कई महीनों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले को लेकर भाजपा नेता सुरेश साव ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। साव ने कहा कि ऐसे आरोपियों का आरोप सिद्ध होने पर फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सुरेश साव ने कहा कि गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाले ऐसे लोगों के लिए गिरिडीह में जगह नहीं है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके।

सुरेश साव ने आरोप लगाया सरकार में बैठे कुछ लोग आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। प्रशासन से स्वतंत्र जांच कर सजा दिलाने का आग्रह किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।