विरोध के बाद बगोदर में घटाई मटन की कीमत

Apr 03, 2026 03:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बगोदर में मटन की कीमत में प्रति किलो एक सौ रुपए की कमी आई है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद विक्रेताओं ने मटन की कीमत 800 रुपए से घटाकर 700 रुपए प्रति किलो कर दी है। अब दुकानों के बाहर रेट चार्ट भी लगाया गया है, जिससे लोगों की नाराजगी दूर हो गई है।

विरोध के बाद बगोदर में घटाई मटन की कीमत

बगोदर। बगोदर में मटन की कीमत में प्रति किलो एक सौ रुपए की कमी आ गई है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मटन विक्रेताओं ने मटन की कीमत में कमी की है। इतना हीं नहीं मटन विक्रेताओं ने अपनी दुकानों के पास रेट चार्ट भी लगाकर रखा है। जिसमें 7 सौ रुपए प्रति किलो मटन का कीमत लिखा हुआ है। मटन की कीमत में की गई कमी के बाद स्थानीय लोगों में मटन की कीमत को लेकर व्याप्त नाराजगी अब दूर हो गई है। बता दें होली के दिन से हीं बगोदर में मटन की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी।

8 सौ रुपए प्रति किलो मटन की बिक्री की जा रही थी। इससे मटन के खरीदारी करने वालों में नाराजगी थी। स्थानीय लोगों ने आसपास के इलाके में मटन की कीमत की जानकारी लेकर बगोदर में बढ़ाई गई कीमत पर नाराजगी जताई थी। इतना हीं नहीं लोगों ने मटन विक्रेताओं की दुकान पहुंचकर आसपास के इलाके में मटन की कीमत से विक्रेताओं को अवगत कराया था और कहा था कि सात सौ रुपए प्रति किलो मटन की बिक्री अगल-बगल के इलाके में हो रही है। ऐसे में सात सौ रुपए प्रति किलो मटन की कीमत निर्धारित किए जाने की मांग की गई थी। इसका असर हुआ और तीसरे दिन से हीं मटन विक्रेताओं ने मटन की कीमत घटाकर 7 सौ रुपए प्रति किलो कर दिया और फिर दुकान के बाहर रेट चार्ट भी लगा दिया है। मटन की कीमत में बढ़ोतरी का विरोध करने वाले प्रकाश उर्फ गुड्डू ने बताया कि मटन विक्रेताओं ने मटन की कीमत प्रति किलो एक सौ रुपए घटाकर 7 सौ रुपए प्रति किलो कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।