11 घंटे तक बिजली-पानी के लिए छटपटाए रहा शहर, गर्मी भी करती रही बैचेन !

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह में भीषण गर्मी के बीच लोगों को 11 घंटे तक बिजली और पानी का संकट झेलना पड़ा। कई इलाकों में सुबह 9 बजे से बिजली गायब रही और पानी की सप्लाई भी ठप रही। लोग परेशान होकर पानी खरीदने और कुओं से पानी जुटाने पर मजबूर हुए। संबंधित विभागों के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ा।

11 घंटे तक बिजली-पानी के लिए छटपटाए रहा शहर, गर्मी भी करती रही बैचेन !

गिरिडीह। भीषण रुप से पड़ रही गर्मी के बीच बुधवार को लगातार 11 घंटे तक बिजली-पानी के लिए शहर की एक तिहाई आबादी छटपटाती रही। सुबह नौ बजे से बरगंडा, न्यू बरगंडा, आरके महिला कॉलेज रोड, झंडा मैदान रोड, मधुबन वेजिज रोड, नेताजी चौक सहित कई इलाकों की बिजली जो गायब हुई, वह देर संध्या 7 बजे के बाद लौटी। इस दौरान पूरे दिन बिजली इन इलाकों से फरार रही। लोग भीषण गर्मी में बिजली के लिए बैचेन रहे। इधर बिजली के बाद इन प्रभावित इलाको को पानी भी रुलाई। सप्लाई नलों में सुबह पानी नहीं आने से परेशान रहे। प्रभावित इलाकों में कुल लोग जार बंद पानी खरीदें तो कई लोग इधर-उधर कुआं व चापाकलों से पानी किसी तरह जुटाए। पानी नहीं चलने से लोगों की दिनचर्या भी बदली रही। महिलाओं को पानी बचाकर कामकाज करना पड़ा। बुधवार को बिजली और पानी के संकट पर आपके अपने दैनिक अखबार हिन्दुस्तान ने लोगों से बात की तो लोगों का आक्रोश सम्बंधित विभागों पर काफी भड़का रहा।

क्या कहते है लोग

--बिजली कटौती की सूचना पूर्व में देनी चाहिए। बिना सूचना के घंटों बिजली काट देना गलत है। --हिमाशुं कुमार।

--भीषण गर्मी में कई घंटों तक बिजली गुल रही। इसके चलते बड़े से लेकर बच्चे भी छटपटाते रहे।-- बिरेन्द्र कुमार।

--बिजली नहीं रहने से बरगंडा रोड और आरके महिला कॉलेज रोड को पानी तक नहीं मिल पाया-- सुरेश यादव।

--गर्मी में बिजली की कटौती कोई नई बात नहीं है। विभाग गर्मी के मौसम में घंटों कटौती करता है।--सुनील शर्मा।

--बिजली और पानी की हालत सालोभर बदत्तर रही है। बरगंडा पॉश इलाके में आता है। यहां यह हाल है।--सुबोध तिवारी।

--सुबह नौ बजे से बिजली गायब है। इसकारण गर्मी में लोग परेशान रहे। इस दौरान पानी भी नहीं मिली। दीपक कुमार।

वर्जन

--नेताजी चौक से लेकर मधुबन वेजिज चौक तक 11 हजार तार को बदला गया। इसकारण दिनभर बिजली को बंद रखा गया। तीन दिन इस कार्य के लिए बिजली को बंद करना था। आज कार्य का अंतिम दिन था। तार बदले जाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब लोगों को गर्मी में भी निर्बाध बिजली मिलेगी। --अमित कुमार, जेई बिजली विभाग।

-- बरगंडा पावर हाउस रोड के एक स्थान पर राईजिंग पाइप फट गया था। जिसकी मरम्मति कराई है। इसकारण प्रभावित इलाकों को बुधवार सुबह पानी नहीं दिया जा सका। जलापूर्ति पाइप फट जाने के कारण खंडोली केन्द्र से ही जलापूर्ति बंद था। अब गड़बड़ी ठीक हो गई है। लोगों को निर्बाध पानी मिलेगा।--प्रशांत कुमार लायक, उपनगर प्रशासक, नगर निगम।

प्रतिनिधि:-शाहिद इमाम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरिडीह में बिजली और पानी की समस्या कब हुई?
गिरिडीह में यह समस्या बुधवार को हुई जब लोग 11 घंटे तक बिजली और पानी के लिए परेशान रहे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।