निगम चुनाव: संभावित दावेदारों ने बढ़ाई जमीन पर सक्रियता
गिरिडीह में नगर निगम चुनाव की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। झारखंड निर्वाचन आयोग ने गिरिडीह मेयर की सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है। इसके बाद एससी वर्ग के संभावित दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है। विभिन्न राजनीतिक दल भी अपने दावेदारों की तैयारी कर रहे हैं। झामुमो ने भी कार्यकर्ताओं की बैठक की।

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सबसे अधिक सक्रियता गिरिडीह मेयर की कुर्सी को लेकर दिख रही है। शुक्रवार को झारखंड निर्वाचन आयोग ने आरक्षण की जो सूची जारी की है, उसमें गिरिडीह मेयर की सीट को एससी (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित किया है। आरक्षण से तस्वीर साफ होते ही एससी वर्ग के संभावित दावेदारों ने शनिवार से जमीन पर सक्रियता बढ़ा दी है। कई दावेदारों ने समर्थकों के साथ बैठक की, तो कई सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क करते दिखे। दूसरी ओर शहर के सभी 36 वार्डों में संभावित दावेदारों की गतिविधियां भी बढ़ी रही।
दावेदारों ने बनाई रणनीति मेयर से लेकर वार्ड के संभावित दावेदारों की बैठक झामुमो ने भी सर्किट हाउस में की। वहीं समाजेसवी अर्जुन बैठा ने समर्थकों के साथ पुराना सर्किट हाउस में बैठक कर मेयर सीट पर रणनीति बनाई। समाजसेवी गौरव कुमार, डॉ.शैलेन्द्र कुमार चौधरी, जीवन दास सहित अन्य कई दावेदार भी मोबाइल पर और व्यक्तिगत संपर्क करते दिखे। यहां बता दें कि मेयर सीट पर चुनाव दलीय नहीं हो रहा है। लेकिन राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियां चुनावी मैदान में अपने दावेदार उतारने की कोशिश कर रही है। झामुमो, भाजपा, कांग्रेस, आरजेडी, लोजपा सहित अन्य दल अंदरखाने से मेयर पद पर पार्टी समर्थित दावेदार की लॉबिंग कर रहे हैं, जबकि चुनाव की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है। इससे पहले विभिन्न दल कार्यकर्ताओं की रायशुमारी कर रहे हैं। इधर, बड़कीसरैया और धनवार नगर पंचायत में भी चुनावी पारा गरम है। झामुमो ने भी की बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में नया सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ें और जीत दर्ज करें। इसके लिए अभी से काम करना शुरू करें। बैठक में अजीत कुमार पप्पू, राकेश सिंह रॉकी, अजयकांत झा, अनिल राम, अशोक राम और अजय रजक आदि उपसथित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




