
फरार साइबर अपराधियों के घर चिपकाए गए इश्तेहार
गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना की पुलिस ने चिकसोरिया गांव में तीन फरार अपराधियों के घर इश्तेहार चिपकाए। ये युवक साइबर अपराध में शामिल हैं और दो साल से फरार चल रहे थे। पुलिस ने कहा कि अगर वे आत्मसमर्पण...
गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल की अहिल्यापुर थाना के थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी और साजिद खान ने अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर कमाल खान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में मंगलवार को फरार चल रहे तीन अपराधियों के घर इश्तेहार चिपकाया। इस क्रम में अहिल्यापुर पुलिस बैंड बाजा, ढोल बजाते हुए चिकसोरिया गांव पहुंची और तीनों फरार चल रहे अपराधियों के घर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने गांव के सार्वजनिक स्थानों में भी इश्तेहार चिपकाए। बता दें कि रसनजोरी पंचायत के चिकसोरिया गांव के तीन युवक क्रमशः दिलचंद मंडल, अरुण मंडल और शंकर मंडल के खिलाफ अहिल्यापुर थाना में कांड संख्या 38/23 के तहत साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया था।

लगभग दो साल से तीनों युवक फरार चल रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों फरार अपराधियों के घर में इश्तेहार चिपकाया। इस विषय में गांडेय पुलिस इंस्पेक्टर कमाल खान ने कहा कि इश्तेहार चिपकाने के बाद भी तीनों युवक आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तब कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




