Gridih News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: बेंगाबाद पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस को आते देख ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन बालू तस्कर अब भी नियमों की अनदेखी कर घाटों से बालू उठा रहे हैं।

Gridih News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Gridih News: बेंगाबाद। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को एक बार फिर कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह और एसआई जगन्नाथ पान ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए गिरिडीह कॉलेज के समीप से अवैध रुप से बालू परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ा। हालांकि पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई, फिर भी नहीं थम रहा अवैध खननबेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मगर एनजीटी नियमों को ताख पर रखकर और प्रशासन को धता बताते हुए बालू तस्करों द्वारा नदियों से हर दिन अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। बताया जाता है कि बालू तस्कर गेनरो, लोधरातरी, लुप्पी, गोलगो, मोतीलेदा, गमतरिया, फुफंदी, नारोबाद सहित अन्य नदी घाटों से प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ों ट्रैक्टर बालू का उठाव करते हैं। एक ट्रैक्टर बालू की कीमत 1500 से 2000 रुपये तक वसूली जाती है। जानकारी के अनुसार नदियों से बालू उठाव और परिवहन के दौरान ट्रैक्टरों के आगे-आगे पेट्रोलिंग भी चलती है। बालू लदे ट्रैक्टरों को मुख्य मार्ग से बचाकर निकाला जाता है, ताकि प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार