Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsPolice Seize 20 Tons of Illegal Coal in Giridih Raid
कबरीबाद में पुलिस प्रशासन का छापा, 20 टन कोयला व 5 बाइक जब्त

कबरीबाद में पुलिस प्रशासन का छापा, 20 टन कोयला व 5 बाइक जब्त

संक्षेप:

गिरिडीह में मंगलवार को पुलिस ने कबरीबाद कोलियरी में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान लगभग 20 टन कोयला और 5 बाइक जब्त की गईं। शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तस्करों को भागने पर मजबूर कर दिया। अवैध कोयला तस्करी को रोकने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Nov 05, 2025 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। अवैध कोयला तस्करी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के कबरीबाद में मंगलवार अल सुबह छापेमारी की। जिसमें लगभग 20 टन कोयला और 5 बाइक जब्त की गई है। एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो गुप्त सूचना के आधार पर कबरीबाद माइंस पहुंचे। कबरीबाद के समीप स्थित जंगल में झाड़ियों के बीच अवैध कोयला डंप किया हुआ था। अवैध खंता और माइंस से कोयला निकालकर बोरियों में भरकर रखा गया था। कोयला तस्कर इन बोरियों को बाइक और साइकिल के माध्यम से तस्करी के लिए ले जाने की तैयारी में थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने उक्त स्थल पर छापेमारी कर दी। पुलिस को देखते ही कोयला तस्कर फरार हो गए। इसके बाद अवैध कोयला को लेकर सूचना गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर को दी गई। महाप्रबंधक भी उक्त स्थल पर पहुंचे। इसके बाद जब्त कोयले को ट्रैक्टर में उठाकर ले जाया गया। अधिकारियों ने कोयला चोरी पर रोक लगाने को लेकर आपस में मंथन भी किया। वर्षों से जारी है अवैध कोयला तस्करी का कारोबार : बता दें कि गिरिडीह कोलियरी के कबरीबाद व विभिन्न जगहों पर अवैध कोयला तस्करी का कारोबार वर्षो से जारी है। कबरीबाद माइंस के आसपास अवैध खंता बनाकर अवैध कोयला निकालने के साथ माइंस से भी कोयले की चोरी आम बात है। यही नहीं सीपी साईडिंग से रेलवे रैक से भी कोयला तस्कर कोयले की चोरी करते हैं। पुलिस द्वारा कोयला चोरी को लेकर आए दिन कार्रवाई भी होती है, बावजूद कोयला चोरी रोकना सीसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। अवैध कोयला कारोबार में बड़ी संख्या में लोग सक्रिय है। हर दिन हो रही कोयले की चोरी से सीसीएल के साथ राज्य सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। शिकायत के आलोक में की गई कार्रवाई: एसडीएम छापेमारी में पहुंचे एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने कहा कि कबरीबाद में बड़े पैमान पर अवैध कोयला तस्करी को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आलोक में छापेमारी की गई। छापेमारी में लगभग 20 टन कोयला जब्त किया गया है। कुछ बाइक भी जब्त की गई है। कहा कि अवैध कोयला तस्करी रोकने को लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खुली खदान में घुसकर लोग कोयले की चोरी करते है। इससे जानमाल को भी नुकसान हो सकता है। कोयला चोरी पर अंकुश के लिए जारी रहेगी कार्रवाई: एसडीपीओ एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि कबरीबाद खुली खदान से बड़ी संख्या में लोग केायले की चोरी करते हैं। टोकरी के माध्यम से कोयला निकालकर बाइक से ले जाकर खपाते हैं। कोयला चोरी को लेकर कार्रवाई की गई है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।