आत्महत्या करने जा रही युवती को पुलिस ने बचाया

Mar 13, 2026 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गावां थाना क्षेत्र के एक पंचायत में घरेलू विवाद के बाद एक युवती आत्महत्या करने जा रही थी। सूचना मिलने पर गावां पुलिस ने तत्परता दिखाई और युवती को तालाब के पास से बचा लिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि युवती को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर परिजनों को सौंप दिया गया।

आत्महत्या करने जा रही युवती को पुलिस ने बचाया

गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के एक पंचायत में आत्महत्या करने जा रही एक युवती को गावां थाना पुलिस ने बचा लिया। युवती घरेलू विवाद के बाद घर से निकल गई थी व आत्महत्या के लिए तालाब के पास पहुंच गई। किसी ने इसकी सूचना गावां थाना पुलिस को दी। गावां थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तालाब के पास जाकर युक्त युवती को मरने से बचा लिया। गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा सूचना मिली थी कि एक युवती तालाब में आत्महत्या करने जा रही है। सूचना पर गावां थाना सअनि रामाकांत सिंह को पुलिस बल के साथ वहां भेजा गया व युवती को अभिरक्षा में थाना लाया गया व परिजनों को सौंप दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।