Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsPolice Raid in Madhkiha Village for Arrest of Suspects in 2018 Robbery Case
दिल्ली पुलिस ने मकडीहा में की छापेमारी

दिल्ली पुलिस ने मकडीहा में की छापेमारी

संक्षेप:

देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव में पुलिस ने 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर जज दिलीप कपूर के घर हुई लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। हालांकि, आरोपी धीरेंद्र राम और संदीप को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। मामले में उनकी पत्नी द्वारा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मामला दर्ज करवाया गया था।

Mon, 10 Nov 2025 06:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

देवरी, प्रतिनिधि। नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना कांड संख्या 247/18 के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव में रविवार को छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि छापेमारी अभियान में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इस संबंध में बताया गया कि दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर जज स्वर्गीय दिलीप कपूर के घर मे साल 2018 में लूटपाट की घटना के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे है। न्यू फ्रेंड्स थाना नई दिल्ली के हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि देवरी थाना पुलिस बल के सहयोग से मकडीहा गांव निवासी आरोपी धीरेंद्र राम व संदीप की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि लूटपाट के इस मामले में दिलीप कपूर की पत्नी के द्वारा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कांड संख्या 247/18 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है।