Gridih News: चेन स्नैचिंग का 24 घंटे में खुलासा, एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: जमामो देवी माता मंदिर से 29 अगस्त को हुई थी चेन स्नेचिंग डोरंडा में डेरा लेकर रह रहे थे तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध जमामो देव

Gridih News: चेन स्नैचिंग का 24 घंटे में खुलासा, एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार

Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध जमामो देवी माता मंदिर में लगे भादो मेला के दौरान शनिवार को दुग्धाभिषेक करने आई दो महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन स्नैचरों की टीम द्वारा चेन स्नैचिंग करने के मामले का खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और तिसरी के थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर की संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही पटाक्षेप कर लिया है। इस मामले में तिसरी पुलिस ने गिरिडीह जिला के डोरंडा से एक महिला चेन स्नैचर और बिहार के नवादा जिला के सिरदला थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से दो महिला और एक पुरुष चेन स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नैचरों की टीम के पास से चोरी की एक सोने की चेन और एक सोने का लॉकेट और दो मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चेन स्नैचरों की टीम में लालजीत मिश्रा की पुत्री अंशु कुमारी, विक्की मिश्रा के पुत्र टिंकल मिश्रा, विक्की मिश्रा की पत्नी सरिता देवी और टिंकल मिश्रा की पत्नी मुस्कान देवी शामिल हैं। ये सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं और नवादा जिला के प्रतापपुर गांव के रहनेवाले हैं। उक्त सभी धनवार प्रखंड के डोरंडा में डेरा लेकर रहते थे और झारखंड और बिहार में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते थे। इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नैचरों ने पुलिसिया पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है।

पुलिस की कार्रवाई

इस संबंध में तिसरी थाना में सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को जमामो देवी माता मंदिर में दुग्धाभिषेक करने आई दो महिलाओं के गले से एक सोने की चेन और एक सोने का लॉकेट की चोरी हो गई थी। जिसके बाद मंदिर समिति के लोगों द्वारा तिसरी के थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी गई। वहीं हीरोडीह के निवासी अजीत साहू ने इस सम्बन्ध में लिखित आवेदन दिया है। जिसके बाद थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर पुलिस बल के साथ जमामो मंदिर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि संदिग्ध महिलाओं को देखा गया है जो डोरंडा में रहती हैं। इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा गिरिडीह एसपी को इसकी जानकारी दी गई। गिरिडीह एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और उनके द्वारा खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा डोरंडा से एक संदिग्ध महिला को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई। पुलिसिया पूछताछ में अंशु कुमारी ने गुनाह कबूल करते हुए अन्य चेन स्नैचरों के भी इसमें शामिल होने की बात बताई। जिसके बाद अंशु कुमारी की निशानदेही पर तिसरी के थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर के नेतृत्व पुलिस की टीम नवादा जिला अंतर्गत सिरदला थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव पहुंची जहां से टिंकल मिश्रा, सरिता देवी और मुस्कान देवी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की हुई सोने की एक चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल बरामद किया गया है। उक्त सभी ने अपना गुनाह भी कबूल किया है। सोने की चेन और सोने के लॉकेट का वजन लगभग 20 ग्राम है। पुलिस टीम में पुलिस इंस्पेक्टर रोहित महतो, थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर, एसआई लव कुमार, मो मूसा, निरंजन राय, नीरज सिंह, राहुल यादव, मीना मुर्मू आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जमामो देवी माता मंदिर में चेन स्नैचिंग की घटना कब हुई?
यह घटना 29 अगस्त को हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: चेन स्नैचिंग का 24 घंटे में खुलासा, एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार