ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडपुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

मंगलवार को जमुआ-देवघर पथ पर जमुआ थाना द्वारा सघन मोटरसाइकिल जांच की गई। जांच के क्रम में कई वाहन के कागजात, वाहन का बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस और पॉल्यूशन के कागजात नहीं मिले। कई वाहन...

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहTue, 31 Jul 2018 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को जमुआ-देवघर पथ पर जमुआ थाना द्वारा सघन मोटरसाइकिल जांच की गई। जांच के क्रम में कई वाहन के कागजात, वाहन का बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस और पॉल्यूशन के कागजात नहीं मिले। कई वाहन चालक बगैर हेलमेट के भी बाइक चलाते धराये। जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे एसआई विजय यादव ने बताया कि लोग आदतन बहुत सारी भूल करते हैं और इन गलतियों से खुद को दोषी बनवा लेते हैं। बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाना कितना खतरनाक है यह समझने और महसूस करने की आवश्यकता है। बताया कि लोगों में जागरुकता लाने को लेकर ऐसे अभियान चलाना पड़ता है। वाहन चेकिंग के लिए जमुआ थाना के एसआई विजय यादव, योगेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, सुरेश महतो इत्यादि पूरी तत्परता से लगे हुए थे। चेकिंग होता देख कई दुपहिया चालक रूट बदल लिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें