विवाद और घरेलू हिंसा मामले में 36 लोगों पर केस
देवरी थाना पुलिस ने कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर 36 लोगों के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें मारपीट, छेड़खानी और घरेलू विवाद के मामले शामिल हैं। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने जानकारी दी कि विभिन्न गांवों से मिली शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देवरी, प्रतिनिधि। कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर देवरी थाना पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में कुल पांच मुकदमा दर्ज कर 36 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने रविवार को उक्त जानकारी दी। जानकारी मिली है कि एक मामले में फुलनाडीह की सैरुन खातून द्वारा मारपीट व छेड़खानी करने के कोर्ट परिवाद की शिकायत के आधार पर गांव के रशीद अंसारी व जुबैदा खातुन समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इधर तेलोडीह की कंचन देवी के द्वारा कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 4y/26 के तहत गांव के रंजीत यादव, इंदर यादव, मालती देवी, नीतू देवी समेत छह लोगों के विरुद्ध मारपीट व प्रताड़ित करने व पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने का मुकदमा दर्ज किया गया।
इधर जमडीहाबागी के दीपक कुमार दास द्वारा दिए गए कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर जमुआ के चरघरा एवं चंदुडीह गांव की पूजा कुमारी व दीपक दास समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। नावाडीह बरजोडीह गांव के दिलीप चौधरी के कोर्ट परिवाद पत्र में की गई शिकायत के आधार पर घसकरीडीह गांव के संदीप चौधरी, गौतम चौधरी व अजीत चौधरी समेत 11 लोगों के विरुद्ध जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल कर देने मामले का केस दर्ज किया गया है। इधर, नेकपुरा गांव के धपरु महतो द्वारा कोर्ट परिवाद पत्र दायर कर घरेलू विवाद को लेकर रंजू देवी व नारायण यादव समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


