चतरो में देर रात तक चला वाहन चेकिंग अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

देवरी थाना क्षेत्र में चतरो मुख्य मार्ग के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने वाहन चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने के निर्देश दिए। अभियान में वाहन चालकों की जांच की गई और तेज गति से चलने वाले वाहनों की निगरानी की गई।

चतरो में देर रात तक चला वाहन चेकिंग अभियान

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-देवघर रोड पर चतरो मुख्य मार्ग के पास थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा मंगलवार की देर रात तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट का उपयोग करने का निर्देश दिया गया। अभियान में विभिन्न प्रकार के वाहनों की डिक्की आदि की भी जांच की गई। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बुधवार को बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में सघन पुलिस गश्ती चलाते हुए तेज गति से आवागमन करनेवाले वाहनों की जांच पड़ताल की गई। मौके पर एसआई रामपुकार सिंह समेत पुलिस बल के कई जवान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।