
दो वारंटी को भेजा गया जेल
संक्षेप:
राजधनवार में परसन पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटियों, जॉबराज रविदास और अशोक रविदास को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया। दोनों आरोपी मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए फरार चल रहे...
Aug 19, 2025 06:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
राजधनवार, प्रतिनिधि। परसन पुलिस ने कोर्ट से निर्गत दो गैर जमानतीय वारंटी को सोमवार को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है। दोनों वारंटी ओ पी क्षेत्र के चंदनिया निवासी जॉबराज रविदास व अशोक रविदास को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी ओ पी प्रभारी सुनील कुमार ने दी। कहा कि उक्त अभियुक्तों के खिलाफ मारपीट का मामला न्यायालय में दर्ज था। काफी दिनों से न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए वे फरार चल रहे थे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




