नाबालिग लड़की भगा ले जाने का आरोपी को भेजा जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

आरोपी पूर्व से शादीशुदा एवं दो बच्चों का है पिता एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित

नाबालिग लड़की भगा ले जाने का आरोपी को भेजा जेल

देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गायब किशोरी समेत आरोपी युवक को राजधनवार के पास से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत के लिए गिरिडीह जेल भेज दिया है। वहीं बरामद हुई किशोरी को गिरिडीह कोर्ट भेजा गया। थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में बताया गया कि भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पांच दिन पूर्व में घर से गायब हो गयी थी। किशोरी के परिजनों द्वारा भेलवाघाटी थाना में गुमशुदगी की शिकायत की गयी थी।

मामले में भेलवाघाटी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए राजधनवार से किशोरी को आरोपी युवक के साथ बरामद कर लिया गया। आरोपी युवक देवरी थाना क्षेत्र के घसकरीडीह टोला मंझलाडीह निवासी हजरत अंसारी पूर्व से शादीशुदा है। वह दो बच्चों का पिता है। भेलवाघाटी थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में कांड संख्या 13/26 के तहत पोक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को भी बयान दर्ज करवाने के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।