आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप पाया गया सत्य, तीन गिरफ्तार
गिरिडीह के मछली मोहल्ला में 11 मार्च को 33 वर्षीया साजिया प्रवीण का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है। यह मामला दहेज हत्या से संबंधित है।

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला में 11 मार्च को घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकती मिली 33 वर्षीया साजिया प्रवीण के शव मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी मामले में पर्यवेक्षण के दौरान मामला आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में सत्य पाये जाने के बाद की गयी है। यह मामला दहेज के लिए हत्या कर घर में शव को फांसी के फंदे पर लटका दिये जाने के आरोप में मृतका साजिया प्रवीण के भाई देवघर जिले के बुढई थाना क्षेत्र के पिंडरा निवासी अशरफ अंसारी के शिकायत पर दर्ज की गयी थी।
नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला नगर थाना कांड संख्या 56/26 से संबंधित है। इस मामले को लेकर देवघर जिला के मधुपुर एवं बुढई थाना सहित गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात छापामारी की गयी और इस मामले के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मछली मोहल्ला निवासी सन्नी अंसारी उर्फ इमरान अख्तर व चांद अंसारी उर्फ पोदिना एवं देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के पटवाबाद निवासी वशीम अंसारी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 12 नामजद अभियुक्त हैं। प्राथमिकी में पति उमर अख्तर उर्फ सोनू द्वारा दूसरी शादी कर लेने एवं अन्य प्राथमिकी अभियुक्तों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या कर घर में फांसी पर शव को लटका देने का आरोप लगाया गया था।धारदार हथियार से हमला मामले में बाबु गिरफ्तारधारदार हथियार से हमला करने के मामले में नगर पुलिस ने कुरैशी मोहल्ला निवासी बाबु कुरैशी को गिरफ्तार किया है। बाबु कुरैशी की गिरफ्तारी कुरैशी मोहल्ला निवासी मो रिजु की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 79/26 दिनांक 05.04.2026 में किया गया है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि मो रिजु पर धारदार हथियार से हीरा कुरैशी एवं बाबु कुरैशी द्वारा हमला किया गया था। इस हमले में मो रिजु जख्मी हुआ है। यह घटना शनिवार देर शाम को हाजी रिजवान के दुकान के पास हुआ था। मो रिजु का कहना था कि हीरा एवं बाबु केस उठाने के लिए धमकी दे रहा है। केस उठाने के लिए तैयार नहीं होने के कारण उस पर हमला किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हीरा एवं बाबु के विरूद्ध पूर्व से नगर थाना में कांड संख्या 04/26 एवं 62/26 दर्ज है। इन दोनों मामलों में भी ये दोनों अभियुक्त वाछिंत है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद बाबु कुरैशी को जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


