मूक बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करनेवाला दूसरा आरोपी भी गया जेल

मूक बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करनेवाला दूसरा आरोपी भी गया जेल

संक्षेप:

बेंगाबाद में मूक बधिर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दूसरे आरोपी कामदेव यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरिडीह जेल भेज दिया गया है। इस घटना में पहले आरोपी भुनेश्वर प्रसाद यादव को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पीड़िता की पहचान के बाद कामदेव को गिरफ्तार किया।

Nov 11, 2025 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बेंगाबाद। मूक बधिर नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेवाले दूसरे आरोपी कामदेव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। आरोपी चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी गांव का रहनेवाला है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 153/2025 के पोक्सो एक्ट से जुड़ा हुआ है। इस मामले में एक अन्य आरोपी भुनेश्वर प्रसाद यादव को पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अनुसंधान के दौरान नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की बात सामने आई थी और पुलिस द्वारा पीड़िता से पहचान कराने के बाद आरोपी कामदेव को गिरफ्तार कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की घटना में अपनी संलिप्तता होने की बात स्वीकार भी कर ली है। बतला दें कि 09 अक्टूबर की देर शाम बाइक सवार भुनेश्वर प्रसाद यादव ने मूक बधिर नाबालिग को लेकर गांव से दूर चिरुबदार जंगल ले गया था और उसके साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद नाबालिग को जंगल में बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया था। सुबह जंगल के आसपास रहनेवाले कुछ आदिवासियों ने नग्न अवस्था में नाबालिग को देखने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। हालांकि रात में मूक बधिर के घर से लापता होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी।