विवाहिता की हत्या के मामले में पति व सास गिरफ्तार
जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम गांडो में तीन दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की है और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम गांडो में तीन दिन पूर्व एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के मायकेवालों के द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस संबंध में जमुआ थाना कांड संख्या 145/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85, 61(2), 115(2) एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्त सास दुलारी देवी उर्फ फूलमंती देवी, पति मनोज यादव, निवासी ग्राम गांडो, पोस्ट खरगडीहा, थाना जमुआ को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


