Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsPolice Arrest Five for Stolen Vehicle Activities in Giridih
चोरी की गाड़ी रखने, खरीद बिक्री करने एवं नम्बर प्लेट बदलकर चलाने में पांच गिरफ्तार

चोरी की गाड़ी रखने, खरीद बिक्री करने एवं नम्बर प्लेट बदलकर चलाने में पांच गिरफ्तार

संक्षेप:

गिरिडीह नगर पुलिस ने चोरी की गाड़ी रखने और बेचने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक को 15 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Jan 10, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। चोरी की गाड़ी रखने, खरीद बिक्री करने एवं नम्बर प्लेट बदलकर चलाने के मामले में नगर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। इस संबंध में नगर थाना में सअनि प्रमोद प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शहर के नेताजी चौक के पास शुक्रवार को पुलिस को यह सफलता मिली है। दरअसल वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक भागने लगे। यह देख पुलिस बल ने बाइक समेत दोनों सवार को पकड़ लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूछताछ में दोनों ने पुलिस को पहले बरगलाने का प्रयास किया परंतु बाद में वाहन के कागजात मांगने पर बताया कि बाइक उन लोगों ने 15 हजार रूपये में खरीदी है। ऐसे पकड़ाए सभी : पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने बताया कि बाइक उनलोगों ने पचंबा थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ निवासी सत्यनारायण पांडेय एवं तिवारीडीह निवासी सुनिल कुमार दास से 15 हजार रूपये में खरीदी है। दोनों ने पुलिस को बताया है कि उन दोनों ने उन्हें गाड़ी ले लेने एवं नम्बर प्लेट बदलकर चलाने को कहा था। इसी वजह से वह बाइक में जेएच11एस/9135 का नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने युवकों से सत्यनारायण एवं सुनिल को फोन कर बुलवाया। दोनों के आते ही पुलिस ने इन दोनों को दबोच लिया। इन दोनों से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि बाइक इन दोनों ने पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह गादी निवासी मो ताज हसन एवं तेलोडीह मस्जिद के पास के निवासी मो सद्दाम उर्फ मिठु से खरीद कर बेचा है। इसके बाद पुलिस सत्यनारायण को लेकर तेलोडीह में छापामारी की और मो ताज हसन को उसके घर से धर दबोचा जबकि मो सद्दाम भागने में सफल रहा। मामले में पकड़ाए आरोपी: मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों में पचंबा थाना क्षेत्र के सुग्गासार निवासी रविंद्र कुमार व विजय साव, तेलोडीह गादी निवासी मो ताज हसन, पेठियाटांड़ निवासी सत्यनारायण पांडेय एवं तिवारीडीह निवासी सुनिल कुमार दास को गिरफ्तार किया है। पकड़ाये आरोपियों ने कबूला अपराध: पूछताछ में पकड़े गये सत्यनारायण एवं सुनिल ने पुलिस के समक्ष यह कबूल किया है कि वे लोग चोरी की गाड़ी खरीद बिक्री का कार्य करते हैं। वहीं मो ताज हसन ने पुलिस को बताया कि बरामद ग्लैमर मोटरसाईकिल वह तथा उसके सहयोगी मो सद्दाम उर्फ मिठु दोनों मिलकर बेंगाबाद से चोरी की थी और सत्यनारायण पाण्डेय एवं सुनिल दास को 10 हजार रूपये में बेचा था। बरामद बाइक का असली नंबर: पुलिस ने बरामद बाइक का इंजन एवं चेचिस नंबर के आधार पर असली पंजीयन संख्या का पता लगा लिया है। बरामद बाइक का असली नंबर जेएच11डब्लू/8296 है।